पंजाब 13 फरवरी 2026 ( दैनिक खबरनामा ) पंजाब जीरकपुर। ढकोली स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) की ओपीडी में मरीजों को इलाज मिलने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। डॉक्टरों के मीटिंग में जाने या अन्य कारणों से अपनी सीट पर मौजूद न रहने के चलते मरीजों को घंटों इंतजार करना पड़ता है। कई बार लंबा इंतजार करने के बावजूद मरीज बिना उपचार कराए ही वापस लौटने को मजबूर हो रहे हैं।वीरवार को भी ओपीडी के बाहर कई मरीज दर्द से कराहते नजर आए, लेकिन उन्हें देखने के लिए कोई डॉक्टर मौजूद नहीं था। डॉक्टरों के न आने से कुछ मरीज थककर जमीन पर बैठ गए तो कुछ कुर्सियों पर बैठकर अपनी बारी का इंतजार करते रहे।मरीजों ने बताया कि डॉक्टर किसी जरूरी मीटिंग में गए हुए हैं और उनके लौटने के बाद ही इलाज किया जाएगा। वहीं, जब इस बारे में अस्पताल के एसएमओ से बात की गई तो उन्होंने कहा कि सभी डॉक्टर अपनी-अपनी सीट पर रहते हैं और उन्हें इस स्थिति की जानकारी नहीं है।एयरपोर्ट रोड जीरकपुर से इलाज के लिए आई एक महिला ने नाम न बताने की शर्त पर बताया कि वह सुबह करीब 10:30 से 11 बजे के बीच अस्पताल पहुंची थी। उसे डॉक्टर का इंतजार करते हुए लगभग दो घंटे हो चुके हैं, लेकिन अभी तक उपचार नहीं मिला। महिला ने बताया कि जब उसने अन्य मरीजों से जानकारी ली तो पता चला कि डॉक्टर मीटिंग में गए हैं।मरीजों ने प्रशासन से मांग की है कि ओपीडी में डॉक्टरों की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए ताकि लोगों को समय पर इलाज मिल सके।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

इशिता बतिश का डबल गोल्डन कमाल, एम.टेक अर्बन प्लानिंग में फिर बनीं यूनिवर्सिटी टॉपर

दैनिक खबरनामा/ब्यूरो/मोहाली/ 06 जून 2026: गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (जीएनडीयू), अमृतसर की…
Share to :

पेपर मिल हादसा सफाई के दौरान मजदूर की दर्दनाक मौत

पंजाब 18 मार्च 2026( दैनिक खबरनामा ) पंजाब के डेराबस्सी में मंगलवार…
Share to :

अंब साहिब गुरुद्वारा जमीन रजिस्ट्री मामला मैनेजर पर फर्जीवाड़े के आरोप, SGPC ने शुरू की कार्रवाई

पंजाब 4 फरवरी 2026 ( दैनिक खबरनामा) पंजाब मोहाली जिले के प्रसिद्ध…
Share to :

अभिभावकों को बड़ी राहत: पंजाब में निजी स्कूल अब सालाना 5% से अधिक नहीं बढ़ा सकेंगे फीस

दैनिक खबरनामा। चंडीगढ़, 3 जून 2026: पंजाब सरकार ने निजी स्कूलों द्वारा…
Share to :