नई दिल्ली 13 फरवरी 2026( दैनिक खबरनामा ) दिल्ली। संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) की ताजा रिपोर्ट में दिल्ली के लाल किला क्षेत्र में हुए धमाके को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है। रिपोर्ट के अनुसार, पिछले साल नवंबर में लाल किले के पास हुए कार बम धमाके के पीछे आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद का नाम सामने आया है। इस धमाके में 15 लोगों की मौत हुई थी, जबकि कई अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए थे।यूएन सुरक्षा परिषद की सैंक्शन मॉनिटरिंग टीम द्वारा जारी साल में दो बार प्रकाशित रिपोर्ट में कहा गया है कि एक सदस्य देश के अनुसार जैश-ए-मोहम्मद ने कई आतंकी हमलों की जिम्मेदारी ली थी। रिपोर्ट में यह भी दावा किया गया है कि संगठन का संबंध दिल्ली के लाल किले के पास हुए इस हमले से भी जुड़ता है।इस रिपोर्ट को भारत के लिए एक अहम कूटनीतिक सफलता माना जा रहा है, क्योंकि भारत लंबे समय से अंतरराष्ट्रीय मंचों पर जैश-ए-मोहम्मद की आतंकवादी गतिविधियों का मुद्दा उठाता रहा है। रिपोर्ट में आतंकी संगठनों की बढ़ती गतिविधियों पर चिंता जताते हुए सदस्य देशों से आतंकवाद के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की अपील भी की गई है।यूएन रिपोर्ट में जैश-ए-मोहम्मद को कई अन्य आतंकवादी घटनाओं से जोड़ते हुए इसे वैश्विक सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा बताया गया है।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

नगर निगम चुनाव की तैयारी में AIMIM, जयपुर में प्रदेश कार्यकारिणी की अहम बैठक

राजस्थान 19 जनवरी (दैनिक खबरनामा) राजस्थान जयपुर। ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुसलिमीन (AIMIM)…
Share to :

अजित पवार की विमान हादसे में मौत पर संजय राउत का बड़ा दावा,कहा यह सामान्य दुर्घटना नहीं,पर्दे के पीछे कुछ और है

महाराष्ट्र 2 फरवरी 2026( दैनिक खबरनामा) महाराष्ट्र एनसीपी के वरिष्ठ नेता अजित…
Share to :

बीएसएनएल जेटीओ भर्ती 2026: जूनियर टेलीकॉम ऑफिसर के 100 पदों पर आवेदन 4 जून से, सैलरी 40 हजार से अधिक

दैनिक खबरनामा। नई दिल्ली, 3 जून : सरकारी नौकरी की तैयारी कर…
Share to :

अंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवस पर विनायक गोपाल कृष्ण चेरिटेबल ट्रस्ट ने डीग चिकित्सालय में किया फल वितरण

राजस्थान 24 जनवरी 2026 (दैनिक खबरनामा) राजस्थान के डींग में रविवार को…
Share to :