हरियाणा 17 फरवरी 2026 (दैनिक खबरनामा) हरियाणा के मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी 24 दिन के स्वास्थ्य अवकाश के बाद सोमवार, 16 फरवरी से नियमित रूप से कामकाज संभालेंगे। वे सिविल सचिवालय की पांचवीं मंजिल स्थित अपने कार्यालय से प्रशासनिक कार्यों की समीक्षा करेंगे। पिछले करीब दो सप्ताह से अधिक समय से वह वर्क फ्रॉम होम के जरिए दायित्व निभा रहे थे।8 जनवरी की देर रात सीने में दर्द की शिकायत पर उन्हें मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां जांच के दौरान मेजर हार्ट अटैक की पुष्टि हुई। अगले दिन वरिष्ठ सर्जन डॉ. टीपीएस महंत की निगरानी में उनकी सफल सर्जरी की गई। चिकित्सकों की सलाह के अनुसार उन्होंने चरणबद्ध तरीके से कामकाज दोबारा शुरू किया। इस दौरान उन्होंने अपने ओएसडी के माध्यम से फाइलों के निपटारे की विशेष व्यवस्था तय की। मुख्य सचिव स्तर की फाइलें संबंधित अधिकारियों द्वारा निपटाई जाती रहीं, जबकि मुख्यमंत्री कार्यालय को भेजी जाने वाली फाइलें सीधे प्रेषित की गईं।19 जनवरी को उन्होंने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक भी की थी। अस्पताल से छुट्टी मिलने के दिन उन्होंने आईएएस अधिकारियों के व्हाट्सऐप ग्रुप में संदेश साझा कर 15 दिन घर से काम करने की जानकारी दी थी। हाल ही में वे कुछ समय के लिए सचिवालय भी पहुंचे और जरूरी फाइलों का निपटारा किया।
1990 बैच के आईएएस अधिकारी रस्तोगी जून 2025 में 60 वर्ष पूरे कर चुके हैं। उन्हें राज्य सरकार की सिफारिश पर केंद्र से एक वर्ष का सेवा विस्तार मिला है। वे हरियाणा के पहले अधिकारी हैं जिन्हें दूसरी बार मुख्य सचिव बनने का अवसर प्राप्त हुआ है।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

आरटीई दाखिलों में सुस्ती 60 हजार सीटों के मुकाबले 41 हजार आवेदन, 19 हजार सीटें खाली

दैनिक खबरनामा 19 अप्रैल 2026 प्रदेश के निजी स्कूलों में आरटीई (शिक्षा…
Share to :

हरियाणा में ईएसआई अनिवार्य 10+ कर्मचारियों वाले निजी प्रतिष्ठानों को 31 जनवरी तक करना होगा पंजीकरण, नहीं तो लगेगा जुर्माना

हरियाणा 22 जनवरी( दैनिक खबरनामा ) हरियाणा में दस या उससे अधिक…
Share to :

HCS भर्ती का कैलेंडर जारी 26 अप्रैल को प्रीलिम्स, जून में मुख्य परीक्षा और अगस्त से इंटरव्यू

हरियाणा 17 फरवरी 2026 (दैनिक खबरनामा) हरियाणा सिविल सर्विस (एचसीएस) की कार्यकारी…
Share to :

हरियाणा रोडवेज में अब UPI से टिकट पेमेंट छुट्टे पैसे के झंझट से मिलेगी राहत

दैनिक खबरनामा 17 अप्रैल 2026 हरियाणा रोडवेज की बसों में यात्रियों के…
Share to :