पंजाब 17 फरवरी 2026(दैनिक खबरनामा) पंजाब के मोहाली में फोर्टिस अस्पताल मोहाली को बम से निशाना बनाने संबंधी ईमेल की सूचना के बाद पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों ने आज व्यापक तलाशी अभियान चलाया। जांच के दौरान किसी भी प्रकार की संदिग्ध वस्तु या सामग्री बरामद नहीं हुई। यह जानकारी एसपी सिटी मोहाली दिलप्रीत सिंह ने दी।
उन्होंने बताया कि सुबह करीब 8 बजे एक स्कूल की आधिकारिक ईमेल आईडी से धमकी भरा संदेश प्राप्त हुआ था, जिसमें फोर्टिस अस्पताल मोहाली को निशाना बनाने की बात कही गई थी। सूचना मिलते ही पुलिस मुख्यालय, रेंज कार्यालय, मोहाली पुलिस की एंटी-सबोटाज टीम और बम निरोधक दस्ते तुरंत अस्पताल पहुंचे और पूरे परिसर की गहन जांच की गई।चूंकि ईमेल स्कूल आईडी से भेजी गई थी, इसलिए एहतियात के तौर पर आसपास के स्कूलों में भी विद्यार्थियों और स्टाफ की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए जांच की गई।एसपी दिलप्रीत सिंह ने स्पष्ट किया कि सभी संभावित स्थानों की जांच के बाद कोई भी संदिग्ध वस्तु नहीं मिली है। प्रथम दृष्टया यह ईमेल झूठी या भ्रामक प्रतीत होती है और स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है।उन्होंने बताया कि ईमेल के वास्तविक स्रोत का पता लगाने के लिए आगे की जांच जारी है। साथ ही नागरिकों से शांति बनाए रखने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत नजदीकी पुलिस थाने में देने की अपील की गई है।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

इशिता बतिश का डबल गोल्डन कमाल, एम.टेक अर्बन प्लानिंग में फिर बनीं यूनिवर्सिटी टॉपर

दैनिक खबरनामा/ब्यूरो/मोहाली/ 06 जून 2026: गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (जीएनडीयू), अमृतसर की…
Share to :

पेपर मिल हादसा सफाई के दौरान मजदूर की दर्दनाक मौत

पंजाब 18 मार्च 2026( दैनिक खबरनामा ) पंजाब के डेराबस्सी में मंगलवार…
Share to :

अंब साहिब गुरुद्वारा जमीन रजिस्ट्री मामला मैनेजर पर फर्जीवाड़े के आरोप, SGPC ने शुरू की कार्रवाई

पंजाब 4 फरवरी 2026 ( दैनिक खबरनामा) पंजाब मोहाली जिले के प्रसिद्ध…
Share to :

अभिभावकों को बड़ी राहत: पंजाब में निजी स्कूल अब सालाना 5% से अधिक नहीं बढ़ा सकेंगे फीस

दैनिक खबरनामा। चंडीगढ़, 3 जून 2026: पंजाब सरकार ने निजी स्कूलों द्वारा…
Share to :