उत्तर प्रदेश 20 फरवरी 2026( दैनिक खबरनामा ) उत्तर प्रदेश में उत्तर प्रदेश विधानसभा के बजट सत्र में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश के विकास को नई दिशा देने वाली कई महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं। उन्होंने बताया कि राज्य में दो बड़े इकोनॉमिक जोन विकसित किए जाएंगे। पहला जोन लखनऊ के साथ बाराबंकी, सीतापुर, उन्नाव, रायबरेली और हरदोई को जोड़कर बनाया जाएगा। दूसरा जोन वाराणसी के साथ जौनपुर, गाजीपुर, चंदौली, मिर्जापुर, भदोही और सोनभद्र को जोड़ते हुए स्थापित होगा। इन जोनों का उद्देश्य औद्योगिक निवेश, रोजगार सृजन और क्षेत्रीय संतुलित विकास को गति देना है।मुख्यमंत्री ने स्टेट डाटा सेंटर अथॉरिटी के गठन की भी घोषणा की। यह अथॉरिटी प्रदेश की सर्वोच्च डेटा नियामक और आर्किटेक्ट संस्था के रूप में कार्य करेगी। विभिन्न विभागों से डेटा एकत्र कर उसका एकीकरण और विश्लेषण किया जाएगा, ताकि नीतियां अधिक प्रभावी और परिणामोन्मुख बन सकें। उन्होंने कहा कि डेटा का सही उपयोग और क्रिटिकल थिंकिंग भविष्य में गेम चेंजर साबित होगी।युवाओं को तकनीक से जोड़ने के लिए सरकार 25 लाख युवाओं को एआई टूल्स के फ्री वर्जन की सुविधा देगी। इसके साथ ही सभी विभागों को 15 मई तक बजट प्रस्ताव देने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि समय पर धनराशि जारी की जा सके।शिक्षा क्षेत्र में बड़ा तोहफा देते हुए शिक्षामित्रों का मानदेय 10 हजार से बढ़ाकर 18 हजार और अनुदेशकों का 9 हजार से बढ़ाकर 17 हजार रुपये प्रतिमाह किया गया है। इसका लाभ लगभग 1.43 लाख शिक्षामित्र और 25 हजार अनुदेशक को मिलेगा। साथ ही शिक्षकों को पांच लाख रुपये तक की कैशलेस चिकित्सा सुविधा भी दी जाएगी। मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में पूर्ववर्ती सरकार पर भी निशाना साधते हुए शिक्षा सुधार, स्कॉलरशिप और स्टार्टअप योजनाओं का विस्तार से उल्लेख किया।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

विभाग ने दिसंबर 2024 में वसूली के रूप में 188 करोड़ रुपये एकत्र किए, 183 करोड़ रुपये की हुई रिकवरी

नई दिल्ली 2 जनवरी (दैनिक खबरनामा)संबंधित विभाग ने दिसंबर 2024 में 188…
Share to :

दौलतपुरा टोल प्लाजा पर अवैध वसूली का आरोप, नियमों को ताक पर रखकर वसूला जा रहा टोल

राजस्थान 30 दिसंबर 2026 (दैनिक खबरनामा) राजस्थान बूँदी जिले के दौलतपुरा टोल…
Share to :

कोटा यूपीएचसी केशवपुरा में ‘मिशन ओबीआई लॉस’ पर जागरूकता कार्यक्रम, मोटापे व गैर-संक्रामक रोगों से बचाव का दिया गया संदेश

राजस्थान 21 जनवरी (दैनिक खबरनामा) राजस्थान कोटा।मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ)…
Share to :

गैंगस्टर एक्ट के आरोपी की अवैध संपत्ति कुर्क, प्रशासन की बड़ी कार्रवाई

उत्तर प्रदेश 16 जनवरी(दैनिक खबरनामा)उत्तर प्रदेश कासगंज।सोरों कोतवाली क्षेत्र के गांव हरनाथपुर…
Share to :