पंजाब 21 फरवरी 2026 ( दैनिक खबरनामा ) पंजाब के 18 जिलों में किसान मजदूर मोर्चा आज शहीदी दिवस मना रहा है। 21 फरवरी 2024 को दिल्ली कूच के दौरान खनौरी बॉर्डर पर आंदोलन के समय जान गंवाने वाले युवक शुभकरण सिंह को श्रद्धांजलि दी जाएगी।मोर्चा की ओर से जारी कार्यक्रम के अनुसार अमृतसर, गुरदासपुर, तरनतारन, होशियारपुर, लुधियाना, जालंधर, कपूरथला, मोगा, फिरोजपुर, फाजिल्का, श्री मुक्तसर साहिब, बठिंडा, संगरूर, पटियाला, फरीदकोट, मोहाली, नवांशहर और मालेरकोटला में श्रद्धांजलि सभाएं आयोजित की जाएंगी।किसान नेता सरवण सिंह पंधेर ने बताया कि दो वर्ष पूर्व आंदोलन के दौरान खनौरी बॉर्डर पर गोली लगने से शुभकरण सिंह की मृत्यु हुई थी। उनकी स्मृति में पंजाब के साथ-साथ राजस्थान, बिहार, मध्य प्रदेश, केरल, तमिलनाडु, कराईकल (पुडुचेरी), जम्मू-कश्मीर और हरियाणा में भी कार्यक्रम रखे गए हैं।मोर्चा भारत-अमेरिका ट्रेड डील, बिजली संशोधन बिल-2025, बीज बिल और श्रम कानूनों में बदलाव के तहत लागू चार लेबर कोड का विरोध करेगा। साथ ही मनरेगा को समाप्त करने के प्रयासों के खिलाफ भी आवाज उठाई जाएगी। पंधेर ने आरोप लगाया कि आंदोलन-2 के दौरान हरियाणा बॉर्डर पर किसानों को रोका गया और दमन किया गया। उन्होंने कहा कि शहीदों की कुर्बानी व्यर्थ नहीं जाने दी जाएगी और आने वाले बड़े आंदोलनों की रणनीति भी तैयार की जाएगी।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

पंजाब में कानून व्यवस्था पर मजीठिया का हमला, बोले- डीजीपी को कुर्सी प्यारी, राज्य में हालात बिगड़े

पंजाब 9 फरवरी 2026( दैनिक खबरनामा ) पंजाब के जालंधर में शिरोमणि…
Share to :

डॉ. गुरमेल सिंह को संयुक्त निदेशक कृषि पद पर पदोन्नति, पंजाब सरकार ने जारी किए विशेष आदेश

पंजाब 3 फरवरी 2026 (जगदीश कुमार) पंजाब सरकार के कृषि एवं किसान…
Share to :

बच्चा गैर-हाजिर तो अभिभावकों को तुरंत मिलेगा मैसेज ‘मिशन समर्थ’ के अगले चरण की शुरुआत

दैनिक खबरनामा 9 मार्च 2026 पंजाब सरकार आज से शिक्षा सुधार की…
Share to :

वीआईपी रोड पर तेज रफ्तार ऑडी का कहर अस्पताल से लौट रही विदेशी महिला की मौत

पंजाब 11 मार्च 2026( दैनिक खबरनामा ) पंजाब के मोहाली जीरकपुर के…
Share to :