पंजाब 22 फरवरी 2026 (दैनिक खबरनामा) पंजाब के जालंधर में मानव अधिकार आयोग की राष्ट्रीय अध्यक्ष Aarti Rajput को विदेशी नंबर से धमकी भरी कॉल आने का मामला सामने आया है। कॉलर ने न तो अपनी पहचान बताई और न ही किसी प्रकार की धनराशि की मांग की, बल्कि हालिया गतिविधियों और राजनीतिक मुद्दों को लेकर डराने-धमकाने की कोशिश की।आरती राजपूत के अनुसार, बीती रात उन्हें एक इंटरनेशनल नंबर से कॉल आया। कॉल करने वाले ने पहले उनके नाम की पुष्टि की और फिर अभद्र भाषा का इस्तेमाल करते हुए कहा, “राजनीति का बहुत शौक है, देख लेंगे… आने वाले दिनों में पता चल जाएगा मैं कौन हूं।” इसके बाद कॉलर ने फोन काट दिया।उन्होंने बताया कि हाल ही में श्रीराम चौक और कंपनी बाग चौक पर एक सरकारी कार्यक्रम के चलते सड़कें बंद कर दी गई थीं, जिससे आम लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। इस संबंध में उन्होंने नगर निगम, डिप्टी कमिश्नर और Jalandhar Commissionerate Police को लिखित शिकायत दी थी। उनका मानना है कि यह धमकी भरा कॉल उसी शिकायत को वापस लेने के लिए दबाव बनाने की कोशिश हो सकती है।आरती राजपूत ने स्पष्ट कहा कि वह किसी भी प्रकार के दबाव में आने वाली नहीं हैं और सार्वजनिक हित के मुद्दों को उठाती रहेंगी। उन्होंने थाना एक की पुलिस को कॉल डिटेल और संबंधित वीडियो साक्ष्य सौंप दिए हैं तथा सख्त कार्रवाई की मांग की है।पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है और कॉल की लोकेशन व अन्य तकनीकी पहलुओं की जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही आरोपी की पहचान कर उचित कार्रवाई की जाएगी।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

इशिता बतिश का डबल गोल्डन कमाल, एम.टेक अर्बन प्लानिंग में फिर बनीं यूनिवर्सिटी टॉपर

दैनिक खबरनामा/ब्यूरो/मोहाली/ 06 जून 2026: गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (जीएनडीयू), अमृतसर की…
Share to :

अभिभावकों को बड़ी राहत: पंजाब में निजी स्कूल अब सालाना 5% से अधिक नहीं बढ़ा सकेंगे फीस

दैनिक खबरनामा। चंडीगढ़, 3 जून 2026: पंजाब सरकार ने निजी स्कूलों द्वारा…
Share to :

फर्जी वीडियो को लेकर मुख्यमंत्री भगवंत मान का बड़ा बयान, बोले— मेरी छवि खराब करने की साजिश रची जा रही है

दैनिक खबरनामा| चंडीगढ़, 16 जून 2026. पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान…
Share to :

कांग्रेस पूरी तरह एकजुट, 2027 में करेगी सत्ता में वापसी: वड़िंग

पीएयू में चन्नी का स्वागत, विश्वविद्यालय के लिए 1000 करोड़ रुपये की…
Share to :