पंजाब 24 फरवरी 2026 (जगदीश कुमार) पंजाब के मोहाली में मानसिक रोगों से पीड़ित व्यक्तियों के लिए अब घर बैठे विशेषज्ञ डॉक्टरों से परामर्श लेना आसान हो गया है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा शुरू की गई टोल फ्री टेली-मानस हेल्पलाइन 1800-89-14416 या 14416 के माध्यम से 24×7 निःशुल्क मानसिक स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान की जा रही हैं।यह जानकारी सिविल सर्जन डॉ. संगीता जैन ने साझा करते हुए बताया कि सरकार की इस पहल का उद्देश्य मानसिक स्वास्थ्य सेवाओं को हर व्यक्ति तक पहुंचाना है। उन्होंने लोगों से अपील की कि इस हेल्पलाइन का अधिक से अधिक लाभ उठाएं, क्योंकि यह पूरी तरह निःशुल्क और गोपनीय है।उन्होंने बताया कि इस हेल्पलाइन के जरिए मानसिक रोग, नशीले पदार्थों की लत, चिंता, परीक्षा तनाव, अवसाद (डिप्रेशन), अकेलापन, आर्थिक तनाव, संकट प्रबंधन और पारिवारिक विवादों जैसे मामलों में फोन पर विशेषज्ञों से सलाह ली जा सकती है। आवश्यकता पड़ने पर वीडियो कॉल के माध्यम से दवाइयों और उपचार संबंधी जानकारी भी उपलब्ध करवाई जाती है।गौरतलब है कि मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने और सेवाओं को सुलभ बनाने के उद्देश्य से भारत सरकार ने 10 अक्टूबर 2022 को टेली-मानस परियोजना की शुरुआत की थी। यह सेवा पूरे देश में 24 घंटे उपलब्ध है।सिविल सर्जन ने बताया कि इस सेवा के माध्यम से मरीज मनोचिकित्सकों, मनोवैज्ञानिकों, काउंसलरों और सामाजिक कार्यकर्ताओं से सीधे जुड़ सकते हैं। यह सुविधा 20 से अधिक भाषाओं में उपलब्ध है और ऑनलाइन अपॉइंटमेंट बुक करने की भी सुविधा दी गई है।उन्होंने कहा कि टेली-मानस की सबसे बड़ी विशेषता इसकी पूर्ण गोपनीयता है। कॉल करने वाले की पहचान और जानकारी पूरी तरह सुरक्षित रखी जाती है, जिससे लोग बिना किसी डर या झिझक के अपनी समस्या साझा कर सकते हैं।यह सेवा विशेष रूप से ग्रामीण और दूर-दराज के क्षेत्रों में रहने वाले लोगों के लिए बेहद लाभकारी साबित हो रही है। अब भौगोलिक दूरी मानसिक स्वास्थ्य सेवाओं में बाधा नहीं रही। युवाओं, विद्यार्थियों, कामकाजी वर्ग, महिलाओं, बुजुर्गों और संवेदनशील वर्गों के लिए यह सेवा एक सुरक्षित सहारा बनकर उभरी है।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

इशिता बतिश का डबल गोल्डन कमाल, एम.टेक अर्बन प्लानिंग में फिर बनीं यूनिवर्सिटी टॉपर

दैनिक खबरनामा/ब्यूरो/मोहाली/ 06 जून 2026: गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (जीएनडीयू), अमृतसर की…
Share to :

अभिभावकों को बड़ी राहत: पंजाब में निजी स्कूल अब सालाना 5% से अधिक नहीं बढ़ा सकेंगे फीस

दैनिक खबरनामा। चंडीगढ़, 3 जून 2026: पंजाब सरकार ने निजी स्कूलों द्वारा…
Share to :

फर्जी वीडियो को लेकर मुख्यमंत्री भगवंत मान का बड़ा बयान, बोले— मेरी छवि खराब करने की साजिश रची जा रही है

दैनिक खबरनामा| चंडीगढ़, 16 जून 2026. पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान…
Share to :

कांग्रेस पूरी तरह एकजुट, 2027 में करेगी सत्ता में वापसी: वड़िंग

पीएयू में चन्नी का स्वागत, विश्वविद्यालय के लिए 1000 करोड़ रुपये की…
Share to :