दैनिक खबरनामा 6 मई 2026 पंजाब के जालंधर और अमृतसर में मंगलवार रात दो अलग-अलग धमाकों की घटनाओं ने सुरक्षा एजेंसियों को अलर्ट पर ला दिया है। जालंधर में पीएपी चौक के पास स्थित BSF हेडक्वार्टर के बाहर रात करीब 7:57 बजे एक जोरदार धमाका हुआ। शुरुआती जांच में इसे इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (IED) ब्लास्ट माना जा रहा है। राहत की बात यह रही कि इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ।सूत्रों के अनुसार, एक संदिग्ध युवक रॉन्ग साइड से पैदल आया और फुटपाथ पर खड़ी एक एक्टिवा के पास पॉलिथीन में लिपटा पैकेट रखकर फरार हो गया। कुछ ही सेकेंड में धमाका हो गया। जांच में सामने आया कि एक्टिवा BSF के पूर्व जवान कश्मीर सिंह की है। उनका बेटा गुरप्रीत सिंह, जो कूरियर का काम करता है, उस समय पार्सल देने गया हुआ था। पुलिस ने उसे पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है।
वहीं, अमृतसर के खासा स्थित आर्मी कैंप के बाहर रात करीब 11 बजे ग्रेनेड अटैक हुआ। बाइक सवार दो नकाबपोश हमलावरों ने कैंप की दीवार की ओर ग्रेनेड फेंका, जिससे जोरदार धमाका हुआ। धमाके से कैंप की चारदीवारी से सटा टीन शेड ढह गया और दीवार को भी आंशिक नुकसान पहुंचा।दोनों घटनाओं के बाद पुलिस, फोरेंसिक टीम और खुफिया एजेंसियां जांच में जुट गई हैं। डीजीपी गौरव यादव ने अमृतसर पहुंचकर मौके का जायजा लिया। कुछ कट्टरपंथी तत्वों द्वारा हमलों की जिम्मेदारी लेने की भी बात सामने आ रही है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। पंजाब में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

इशिता बतिश का डबल गोल्डन कमाल, एम.टेक अर्बन प्लानिंग में फिर बनीं यूनिवर्सिटी टॉपर

दैनिक खबरनामा/ब्यूरो/मोहाली/ 06 जून 2026: गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (जीएनडीयू), अमृतसर की…
Share to :

अंब साहिब गुरुद्वारा जमीन रजिस्ट्री मामला मैनेजर पर फर्जीवाड़े के आरोप, SGPC ने शुरू की कार्रवाई

पंजाब 4 फरवरी 2026 ( दैनिक खबरनामा) पंजाब मोहाली जिले के प्रसिद्ध…
Share to :

पेपर मिल हादसा सफाई के दौरान मजदूर की दर्दनाक मौत

पंजाब 18 मार्च 2026( दैनिक खबरनामा ) पंजाब के डेराबस्सी में मंगलवार…
Share to :

कबड्डी खिलाड़ी राणा बलाचौरिया हत्याकांड पर हाईकोर्ट सख्त, DGP से जवाब तलब

मोहाली 30 दिसम्बर (जगदीश कुमार)मोहाली में कबड्डी खिलाड़ी राणा बलाचौरिया की सरेआम…
Share to :