दैनिक खबरनामा चंडीगढ़, 18 मई 2026 । बलटाना रेलवे फाटक पर बनने वाले रोड अंडर ब्रिज (RUB) का काम अब जल्द शुरू होने जा रहा है। लंबे समय से लोग इस परियोजना का इंतजार कर रहे थे। पंजाब के राज्यपाल एवं यूटी प्रशासक गुलाब चंद कटारिया और केंद्रीय रेल राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू 20 मई को इस परियोजना की आधारशिला रखेंगे।

यूटी प्रशासन ने परियोजना के लिए जमीन अधिग्रहण का काम पूरा कर लिया है। यह परियोजना करीब ₹12.81 करोड़ की लागत से बनाई जाएगी और इसे 12 महीनों में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।

जानकारी के अनुसार, रायपुर कलां में 0.74 एकड़ जमीन अधिग्रहित की गई है। इस परियोजना की शुरुआत वर्ष 2021-22 में ₹7.99 करोड़ की अनुमानित लागत के साथ हुई थी, लेकिन देरी के कारण इसकी लागत बढ़ गई। परियोजना का खर्च रेलवे और यूटी प्रशासन मिलकर उठाएंगे।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

इशिता बतिश का डबल गोल्डन कमाल, एम.टेक अर्बन प्लानिंग में फिर बनीं यूनिवर्सिटी टॉपर

दैनिक खबरनामा/ब्यूरो/मोहाली/ 06 जून 2026: गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (जीएनडीयू), अमृतसर की…
Share to :

अंब साहिब गुरुद्वारा जमीन रजिस्ट्री मामला मैनेजर पर फर्जीवाड़े के आरोप, SGPC ने शुरू की कार्रवाई

पंजाब 4 फरवरी 2026 ( दैनिक खबरनामा) पंजाब मोहाली जिले के प्रसिद्ध…
Share to :

पेपर मिल हादसा सफाई के दौरान मजदूर की दर्दनाक मौत

पंजाब 18 मार्च 2026( दैनिक खबरनामा ) पंजाब के डेराबस्सी में मंगलवार…
Share to :

कड़ाके की ठंड में बेघरों के लिए राहत मोहाली नगर निगम ने फेज-6 में रैन बसेरा किया शुरू

मोहाली 11 जनवरी (जगदीश कुमार) मोहाली भीषण ठंड के बीच मोहाली शहर…
Share to :