हरियाणा 25 फरवरी 2026( दैनिक खबरनामा ) हरियाणा के जींद जिले के ब्राह्मणवास गांव में 27 मार्च 1991 को जन्मे मासूम शर्मा ने अपनी मेहनत और लगन से शिक्षा के क्षेत्र में एक प्रेरक उदाहरण प्रस्तुत किया है। उनका शैक्षणिक सफर गांव के साधारण स्कूल से शुरू होकर विश्वविद्यालय तक पहुंचा। उन्होंने दसवीं कक्षा तक की पढ़ाई हिंदू स्कूल, जुलाना से पूरी की। बचपन से ही पढ़ाई के प्रति गंभीर रहे मासूम ने सीमित संसाधनों के बावजूद अपने लक्ष्य को कभी नजरअंदाज नहीं किया।दसवीं के बाद उन्होंने 12वीं की शिक्षा एसडी स्कूल, किलाजफरगढ़ से प्राप्त की। स्कूली शिक्षा पूरी करने के बाद उन्होंने उच्च शिक्षा के लिए रोहतक का रुख किया। यहां उन्होंने पंडित लख्मीचंद कॉलेज में दाखिला लिया और फिल्म एंड एक्टिंग विषय में ग्रेजुएशन की डिग्री हासिल की। कला और मीडिया के क्षेत्र में उनकी रुचि ने उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
ग्रेजुएशन के बाद मासूम शर्मा ने वर्ष 2019 में मास कम्युनिकेशन एंड मीडिया प्रोडक्शन में एमए की पढ़ाई पूरी की। यह डिग्री उन्होंने पंडित लख्मीचंद विश्वविद्यालय से प्राप्त की। वर्ष 2019 में ही मास्टर डिग्री का पहला बैच शुरू हुआ था और मासूम उसी बैच के विद्यार्थी रहे। यह उपलब्धि उनके शैक्षणिक जीवन का महत्वपूर्ण पड़ाव साबित हुई।यहीं नहीं, उन्होंने अपनी पढ़ाई जारी रखते हुए वर्ष 2024 में म्यूजिक विषय में दूसरी मास्टर डिग्री भी पूरी की। गांव के स्कूल से शुरू हुआ उनका यह सफर आज कई युवाओं के लिए प्रेरणा बन चुका है। उनकी कहानी यह साबित करती है कि मेहनत, समर्पण और स्पष्ट लक्ष्य के साथ कोई भी छात्र अपनी मंजिल तक पहुंच सकता है।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

उत्तर रेलवे विशेष सेवा पुरस्कार 2025 अंबाला मंडल ने मारी बाज़ी, चार प्रतिष्ठित शील्ड किए अपने नाम

अंबाला 11 जनवरी (दैनिकखबरनामा)अंबाला उत्तर रेलवे ने वर्ष 2025 के लिए विशेष…
Share to :

कालका सब्जी मंडी के गेट पर जलभराव वाला गड्ढा बना खतरा, हादसे की आशंका बढ़ी

हरियाणा 5 फरवरी 2026( दैनिक खबरनामा ) हरियाणा के कालका सब्जी मंडी…
Share to :

अंबाला के युवक पर अमित शाह और चारधाम को बम से उड़ाने की धमकी का आरोप, सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट पर

दैनिक खबरनामा । अंबाला, 23 जून : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह,…
Share to :

कुरुक्षेत्र में पुलिस-बदमाश मुठभेड़, जर्मनी से डिपोर्ट युवक घायल

दैनिक खबरनामा | 15 जून, 2026 कुरुक्षेत्र : कुरुक्षेत्र के गांव मुर्तजापुर…
Share to :