चंडीगढ़ 26 फरवरी 2026 ( दैनिक खबरनामा ) चंडीगढ़ के सेक्टर-41 स्थित गांव बुटरेला में उस समय सनसनी फैल गई जब एक किराये के मकान के बंद कमरे से देवर और भाभी के शव बरामद हुए। घटना की सूचना मिलते ही चंडीगढ़ पुलिस के सेक्टर-39 थाना प्रभारी और टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर अंदर प्रवेश किया, जहां महिला और युवक मृत अवस्था में मिले। दोनों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए गवर्नमेंट मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल (GMSH-16) भेज दिया गया है।प्राथमिक जांच में मामला डबल सुसाइड का प्रतीत हो रहा है। हालांकि पुलिस अभी किसी नतीजे पर नहीं पहुंची है और हर पहलू से जांच की जा रही है। जानकारी के अनुसार महिला का पति किसी काम से गांव गया हुआ था। घटना के समय घर में कोई अन्य सदस्य मौजूद नहीं था।पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और मकान मालिक व पड़ोसियों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। कमरे से मिले साक्ष्यों को भी जांच के दायरे में लिया गया है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो सकेगा। फिलहाल इलाके में दहशत का माहौल है और लोग घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं कर रहे हैं।
You May Also Like
मोहाली में वेरका की नई पहल: मोबाइल वैन से मिलेगा सस्ता खुला दूध, प्लास्टिक कचरा घटाने पर जोर
- Editorial Team
- June 7, 2026
बलटाना के वार्ड-4 में सड़क पर बना खतरनाक गड्ढा, स्थानीय निवासियों में चिंता
- Editorial Team
- June 9, 2026
विश्व साइकिल दिवस पर एमसीएम की साइकिल रैली, दिया हरित और स्वस्थ भविष्य का संदेश
- Editorial Team
- June 3, 2026
एमसीएम ने सत्र 2026–27 के लिए कॉलेज एवं छात्रावास प्रॉस्पेक्टस जारी किए
- Editorial Team
- June 4, 2026