चंडीगढ़ 27 फरवरी 2026(जगदीश कुमार ) चंडीगढ़। शहर में मोबाइल हैक कर ऑनलाइन ठगी का एक और मामला सामने आया है। सेक्टर-29 निवासी प्रमोद कुमार के बैंक खाते से आरोपियों ने शादी का निमंत्रण बताकर भेजी गई एपीके फाइल के जरिए 69,598 रुपये निकाल लिए। मामले में सीबीआई ने रमेश हलदर, मिंटू और अन्य अज्ञात आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।शिकायत के अनुसार प्रमोद कुमार का खाता बैंक ऑफ इंडिया में है, जो उनके मोबाइल नंबर से लिंक है। 8 फरवरी को उनके व्हाट्सएप पर एक परिचित के नंबर से शादी का निमंत्रण बताकर एपीके फाइल भेजी गई। उन्होंने फाइल नहीं खोली। तीन दिन बाद उसी नंबर से दोबारा ऐसा ही संदेश आया। इस बार मैसेज देखते ही एपीके फाइल अपने आप डाउनलोड हो गई।
कुछ समय बाद संबंधित परिचित ने प्रमोद को बताया कि उसका मोबाइल फोन हैक हो गया था और उसने साइबर क्राइम सेल दिल्ली में शिकायत दर्ज कराई है। साथ ही हेल्पलाइन नंबर 1930 और 112 पर भी सूचना दी गई।पीड़ित के अनुसार एपीके फाइल डाउनलोड होने के बाद उसी दिन उनके खाते से दो अलग-अलग ट्रांजेक्शन के जरिए 49,999 रुपये और 19,599 रुपये ट्रांसफर कर दिए गए। प्रमोद का कहना है कि उन्होंने किसी को ओटीपी, एटीएम पिन या इंटरनेट बैंकिंग पासवर्ड साझा नहीं किया और उन्हें किसी प्रकार का ओटीपी संदेश भी प्राप्त नहीं हुआ।बैंक से जानकारी लेने पर पता चला कि रकम मिंटू नामक व्यक्ति के खाते में जमा हुई है। प्रमोद ने बताया कि वह आरोपियों को नहीं जानते और न ही उनका उनसे कोई लेन-देन है। इसके बाद उन्होंने मामले की शिकायत सीबीआई को दी, जिस पर जांच शुरू कर दी गई है।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

पंजाब की आस्था और परंपराओं से जुड़ी ZEE5 ओरिजिनल सीरीज़ ‘शबद रीत और रिवाज़’ का चंडीगढ़ में भव्य प्रमोशन

चंडीगढ़ 4 फरवरी 2026 (दैनिक खबरनामा ) चंडीगढ़ में पंजाब की आध्यात्मिक…
Share to :

चंडीगढ़ में नशे की सप्लाई करने आया आईटीबीपी डिप्टी कमांडेंट का बेटा गिरफ्तार, 10.1 ग्राम आइस बरामद

चंडीगढ़ 27 जनवरी 2026 (जगदीश कुमार) चंडीगढ़। चंडीगढ़ में नशे के खिलाफ…
Share to :

चंडीगढ़ के 5 बड़े लंबित मुद्दों पर फैसला जल्द, अमित शाह की अध्यक्षता में होगी अहम बैठक

चंडीगढ़ 13 जनवरी( जगदीश कुमार) चंडीगढ़ से जुड़े नागरिक और प्रशासनिक मामलों…
Share to :

चंडीगढ़ में KMM की प्रेस कॉन्फ्रेंस, 19 मार्च से अमृतसर में पहला मोर्चा शुरू

चंडीगढ़ 1 मार्च 2026 ( दैनिक खबरनामा ) चंडीगढ़ में बैठक के…
Share to :