चंडीगढ़ 27 फरवरी 2026(जगदीश कुमार ) चंडीगढ़। शहर में मोबाइल हैक कर ऑनलाइन ठगी का एक और मामला सामने आया है। सेक्टर-29 निवासी प्रमोद कुमार के बैंक खाते से आरोपियों ने शादी का निमंत्रण बताकर भेजी गई एपीके फाइल के जरिए 69,598 रुपये निकाल लिए। मामले में सीबीआई ने रमेश हलदर, मिंटू और अन्य अज्ञात आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।शिकायत के अनुसार प्रमोद कुमार का खाता बैंक ऑफ इंडिया में है, जो उनके मोबाइल नंबर से लिंक है। 8 फरवरी को उनके व्हाट्सएप पर एक परिचित के नंबर से शादी का निमंत्रण बताकर एपीके फाइल भेजी गई। उन्होंने फाइल नहीं खोली। तीन दिन बाद उसी नंबर से दोबारा ऐसा ही संदेश आया। इस बार मैसेज देखते ही एपीके फाइल अपने आप डाउनलोड हो गई।
कुछ समय बाद संबंधित परिचित ने प्रमोद को बताया कि उसका मोबाइल फोन हैक हो गया था और उसने साइबर क्राइम सेल दिल्ली में शिकायत दर्ज कराई है। साथ ही हेल्पलाइन नंबर 1930 और 112 पर भी सूचना दी गई।पीड़ित के अनुसार एपीके फाइल डाउनलोड होने के बाद उसी दिन उनके खाते से दो अलग-अलग ट्रांजेक्शन के जरिए 49,999 रुपये और 19,599 रुपये ट्रांसफर कर दिए गए। प्रमोद का कहना है कि उन्होंने किसी को ओटीपी, एटीएम पिन या इंटरनेट बैंकिंग पासवर्ड साझा नहीं किया और उन्हें किसी प्रकार का ओटीपी संदेश भी प्राप्त नहीं हुआ।बैंक से जानकारी लेने पर पता चला कि रकम मिंटू नामक व्यक्ति के खाते में जमा हुई है। प्रमोद ने बताया कि वह आरोपियों को नहीं जानते और न ही उनका उनसे कोई लेन-देन है। इसके बाद उन्होंने मामले की शिकायत सीबीआई को दी, जिस पर जांच शुरू कर दी गई है।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

मोहाली में वेरका की नई पहल: मोबाइल वैन से मिलेगा सस्ता खुला दूध, प्लास्टिक कचरा घटाने पर जोर

दैनिक खबरनामा। मोहाली, 7 जून 2026: पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने और…
Share to :

बलटाना के वार्ड-4 में सड़क पर बना खतरनाक गड्ढा, स्थानीय निवासियों में चिंता

बरसात से पहले मरम्मत की मांग, पार्षद अल्का सैनी ने अधिकारियों से…
Share to :

विश्व साइकिल दिवस पर एमसीएम की साइकिल रैली, दिया हरित और स्वस्थ भविष्य का संदेश

दैनिक खबरनामा। चंडीगढ़, 3 जून :  चंडीगढ़ के विश्व साइकिल दिवस 2026…
Share to :

एमसीएम ने सत्र 2026–27 के लिए कॉलेज एवं छात्रावास प्रॉस्पेक्टस जारी किए

दैनिक खबरनामा। चंडीगढ़, 4 जून 2026: शैक्षणिक सत्र 2026–27 की प्रवेश प्रक्रिया…
Share to :