पंजाब 28 फरवरी 2026 (जगदीश कुमार) मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार की नवाचार को बढ़ावा देने की प्रतिबद्धता को दोहराते हुए पंजाब के शिक्षा एवं सूचना-जनसंपर्क मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने कहा कि एक विकसित राष्ट्र का मार्ग उसकी वैज्ञानिक खोजों से तय होता है। उन्होंने युवाओं से देश की विकास गाथा को वैश्विक स्तर तक पहुंचाने के लिए जिज्ञासा की भावना अपनाने का आह्वान किया।राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के अवसर पर Indian Institute of Science Education and Research Mohali में आयोजित वार्षिक साइंस फेस्ट “तत्त्वा” का उद्घाटन करते हुए मंत्री ने विद्यार्थियों से विज्ञान को केवल एक विषय नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण का सशक्त माध्यम मानने की अपील की।छात्रों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा, “पहिए की खोज से लेकर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस तक मानव प्रगति का हर कदम विज्ञान पर आधारित है। हमारे देश की तरक्की विज्ञान की भाषा में लिखी गई है।मंत्री ने भारत की हाई-स्पीड रेल, एयरोस्पेस, मेडिकल साइंस और डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर में उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए कहा कि यह सब वैज्ञानिक सोच का परिणाम है। उन्होंने छात्रों से महान भारतीय वैज्ञानिकों— सी. वी. रमन, नरिंदर सिंह कपानी, पियारा सिंह गिल और हर गोबिंद खुराना— से प्रेरणा लेने का आह्वान किया।उन्होंने कहा कि इन वैज्ञानिकों ने न केवल समस्याओं का समाधान किया बल्कि आधुनिक भारत की नींव भी रखी। छात्रों को उन्होंने आईआईटी, आईआईएम या आईआईएसईआर जैसे संस्थानों में प्रवेश को ही लक्ष्य न मानकर राष्ट्र-निर्माण में योगदान देने की प्रेरणा दी।मंत्री ने कहा कि पंजाब सरकार के बेहतर बुनियादी ढांचे और प्रतियोगी कोचिंग पर ध्यान देने के सकारात्मक परिणाम सामने आ रहे हैं। इस वर्ष 300 से अधिक सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों ने जेईई मेन परीक्षा उत्तीर्ण की है।उन्होंने आईआईएसईआर मोहाली के निदेशक डॉ. अनिल कुमार त्रिपाठी को राज्य सरकार की ओर से पूर्ण सहयोग का भरोसा दिलाते हुए कहा कि स्कूल शिक्षा विभाग और प्रमुख शोध संस्थानों के बीच सहयोग बढ़ाया जाएगा, ताकि विद्यार्थियों में जमीनी स्तर पर वैज्ञानिक सोच विकसित हो सके।
कार्यक्रम के दौरान मंत्री ने साइंस मैगजीन “मेराकी” और आईआईएसईआर मोहाली के एलुमनाई पोर्टल का भी शुभारंभ किया। इससे पहले उन्होंने छात्रों द्वारा लगाई गई विज्ञान प्रदर्शनी का अवलोकन कर युवा शोधकर्ताओं की सराहना की।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

मोगा पुलिस की बड़ी कार्रवाई लूट-ठगी करने वाला महिला गैंग गिरफ्तार

दैनिक ख़बरनामा 9 मार्च 2026 मोगा पुलिस द्वारा असामाजिक तत्वों के खिलाफ…
Share to :

एस.ए.एस. नगर में 5 किलोग्राम फ्री ट्रेड एलपीजी सिलेंडर की भरपूर उपलब्धता, प्रशासन ने घबराने से किया मना

दैनिक खबरनामा एस.ए.एस. नगर, 6 अप्रैल 2026 जिला प्रशासन, एस.ए.एस. नगर (मोहाली)…
Share to :

फतेहगढ़ साहिब में AAP सरपंच पर जानलेवा हमला तलवार लेकर क्लिनिक में घुसे हमलावर, नशे के खिलाफ आवाज उठाने की रंजिश का शक

पंजाब 21 मार्च 2026 ( दैनिक खबरनामा ) पंजाब के फतेहगढ़ साहिब…
Share to :

मोहाली पुलिस का नशे के खिलाफ बड़ा एक्शन 4 आरोपी काबू, 11.10 ग्राम हेरोइन बरामद

दैनिक खबरनामा 2 अप्रैल 2026 जिला एस.ए.एस. नगर (मोहाली) में नशे और…
Share to :