चंडीगढ़ 3 मार्च 2026 ( दैनिक खबरनामा ) चंडीगढ़ के मुल्लांपुर स्थित महाराजा यादविंद्र सिंह पीसीए इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम को पहली बार टेस्ट क्रिकेट की मेजबानी का गौरव मिला है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने भारत-अफगानिस्तान शृंखला के कार्यक्रम की घोषणा करते हुए बताया कि दोनों टीमों के बीच एकमात्र टेस्ट मैच 6 से 10 जून तक मुल्लांपुर में खेला जाएगा। यह इस आधुनिक स्टेडियम में लाल गेंद का पहला अंतरराष्ट्रीय मुकाबला होगा, जिससे न्यू चंडीगढ़ को वैश्विक क्रिकेट मानचित्र पर नई पहचान मिलेगी।टेस्ट मैच के बाद वनडे शृंखला का आयोजन होगा। पहला वनडे 14 जून को धर्मशाला में, दूसरा 17 जून को लखनऊ में और तीसरा 20 जून को चेन्नई में खेला जाएगा।इस ऐतिहासिक मुकाबले की खास बात यह भी है कि ‘लोकल ब्वॉय’ शुभमन गिल भारतीय टीम की कप्तानी संभालेंगे। पंजाब के लिए यह दोहरी खुशी का अवसर है, क्योंकि गिल का यह होम ग्राउंड माना जाता है और यहां खेलने का उनका अनुभव टीम के लिए फायदेमंद साबित हो सकता है।करीब 35 हजार दर्शकों की क्षमता वाला मुल्लांपुर स्टेडियम आधुनिक सुविधाओं से लैस है। यहां अंतरराष्ट्रीय स्तर की पिच, उन्नत ड्रेनेज सिस्टम और 30 कॉरपोरेट बॉक्स बनाए गए हैं, जिनमें प्रत्येक में 60 सीटें हैं। बारिश की स्थिति में अंडरग्राउंड ड्रेनेज सिस्टम के जरिए आधे घंटे में मैदान को खेलने योग्य बनाया जा सकता है।पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव सिद्धांत शर्मा ने इसे गर्व का क्षण बताते हुए कहा कि मुल्लांपुर को पहली बार टेस्ट मैच की मेजबानी मिलना राज्य और ट्राइसिटी के क्रिकेट प्रेमियों के लिए ऐतिहासिक उपलब्धि है।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

मोहाली में वेरका की नई पहल: मोबाइल वैन से मिलेगा सस्ता खुला दूध, प्लास्टिक कचरा घटाने पर जोर

दैनिक खबरनामा। मोहाली, 7 जून 2026: पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने और…
Share to :

बलटाना के वार्ड-4 में सड़क पर बना खतरनाक गड्ढा, स्थानीय निवासियों में चिंता

बरसात से पहले मरम्मत की मांग, पार्षद अल्का सैनी ने अधिकारियों से…
Share to :

विश्व साइकिल दिवस पर एमसीएम की साइकिल रैली, दिया हरित और स्वस्थ भविष्य का संदेश

दैनिक खबरनामा। चंडीगढ़, 3 जून :  चंडीगढ़ के विश्व साइकिल दिवस 2026…
Share to :

एमसीएम ने सत्र 2026–27 के लिए कॉलेज एवं छात्रावास प्रॉस्पेक्टस जारी किए

दैनिक खबरनामा। चंडीगढ़, 4 जून 2026: शैक्षणिक सत्र 2026–27 की प्रवेश प्रक्रिया…
Share to :