चंडीगढ़ 4 मार्च 2026( दैनिक खबरनामा ) चंडीगढ़ में होली के त्योहार को लेकर पुलिस प्रशासन ने व्यापक सुरक्षा इंतजाम किए हैं। अधिकारियों ने स्पष्ट कर दिया है कि अगर किसी ने त्योहार की आड़ में हुड़दंग मचाने या कानून-व्यवस्था भंग करने की कोशिश की तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। शहर की एसएसपी खुद फील्ड में मौजूद रहेंगी और सभी वरिष्ठ अधिकारी ड्यूटी पर तैनात रहेंगे। पुलिस को निर्देश दिए गए हैं कि नियम तोड़ने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा न जाए।पुलिस ने यह भी साफ कर दिया है कि यदि कोई हुड़दंग के दौरान फोन पर सिफारिश करवाने की कोशिश करेगा तो उसकी कोई सुनवाई नहीं होगी। कार्रवाई पूरी तरह नियमों के तहत की जाएगी। होली के दिन सड़कों पर आने-जाने वालों पर अंडे फेंकने या खतरनाक स्टंट करने वालों पर विशेष नजर रखी जाएगी, क्योंकि ऐसी हरकतों से सड़क हादसों का खतरा बढ़ जाता है।महिलाओं की सुरक्षा को लेकर भी पुलिस सख्त है। जबरन रंग लगाने या छेड़छाड़ करने वालों के खिलाफ तुरंत कानूनी कार्रवाई की जाएगी।शहर में कानून-व्यवस्था और ट्रैफिक व्यवस्था बनाए रखने के लिए करीब 1150 पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है। इनमें 8 वरिष्ठ अधिकारी, 33 थाना प्रभारी/इंस्पेक्टर, 14 पुलिस पोस्ट इंचार्ज और लगभग 1100 अन्य पुलिसकर्मी शामिल हैं। सुबह 8 बजे से शहर के विभिन्न स्थानों पर पुलिस नाके लगाए जाएंगे और संवेदनशील इलाकों में विशेष निगरानी रखी जाएगी।
प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे शांति और भाईचारे के साथ होली मनाएं तथा किसी भी प्रकार की अफवाहों से बचें।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

32.60 लाख की फर्जी बैंक गारंटी जमा कर शराब ठेका लेने की कोशिश, 2 पर केस दर्ज

चंडीगढ़ 12 फरवरी 2026( जगदीश कुमार) चंडीगढ़ एक्साइज विभाग की शिकायत पर…
Share to :

गैस संकट से जूझ रही वेडिंग इंडस्ट्री: कैटरर्स पर ‘करो या मरो’ की नौबत, 50% तक गिरा कारोबार

दैनिक खबरनामा 3 अप्रैल 2026 चंडीगढ़ में गैस की भारी किल्लत ने…
Share to :

चंडीगढ़ एयरपोर्ट का समर शेड्यूल 2026 लागू लेह-श्रीनगर समेत 49 उड़ानें, पर्यटन और व्यापार को मिलेगा बड़ा बूस्ट

दैनिक खबरनामा 29 मार्च 2026 चंडीगढ़ अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा पर 29 मार्च…
Share to :

Government Medical College and Hospital की नई डायरेक्टर प्रिंसिपल बनीं डॉ. रवनीत कौर

चंडीगढ़ 1 मार्च 2026(दैनिक खबरनामा )चंडीगढ़ के सेक्टर-32 स्थित Government Medical College…
Share to :