चंडीगढ़ 4 मार्च 2026 ( दैनिक खबरनामा ) चंडीगढ़ में होली के मौके पर मौसम पूरी तरह से शुष्क बना रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार 5 मार्च तक शहर और आसपास के इलाकों में 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है। दिन के समय तेज धूप खिली रहेगी, जिससे तापमान में और बढ़ोतरी दर्ज की जा सकती है।भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (India Meteorological Department) चंडीगढ़ केंद्र के मुताबिक पिछले 24 घंटों में राज्य के औसत तापमान में 0.3 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हुई है। वर्तमान में तापमान सामान्य से लगभग 5 डिग्री अधिक बना हुआ है। रूपनगर में सबसे अधिक अधिकतम तापमान 31.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि मोहाली में हवाओं की रफ्तार 41 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच गई।
आईएमडी चंडीगढ़ के निदेशक सुरेंद्र पाल ने बताया कि 9 मार्च तक पंजाब में मौसम सूखा रहने की संभावना है और फिलहाल किसी प्रकार की बारिश या चेतावनी जारी नहीं की गई है। अगले चार दिनों में अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक और बढ़ोतरी हो सकती है, इसके बाद तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा।जिला स्तरीय पूर्वानुमान में अमृतसर, लुधियाना, पटियाला और मोहाली समेत सभी जिलों में शुष्क मौसम की संभावना जताई गई है। 6 मार्च से पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो सकता है, लेकिन इसका पंजाब पर सीधा असर पड़ने की संभावना नहीं है।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

मोहाली में वेरका की नई पहल: मोबाइल वैन से मिलेगा सस्ता खुला दूध, प्लास्टिक कचरा घटाने पर जोर

दैनिक खबरनामा। मोहाली, 7 जून 2026: पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने और…
Share to :

बलटाना के वार्ड-4 में सड़क पर बना खतरनाक गड्ढा, स्थानीय निवासियों में चिंता

बरसात से पहले मरम्मत की मांग, पार्षद अल्का सैनी ने अधिकारियों से…
Share to :

विश्व साइकिल दिवस पर एमसीएम की साइकिल रैली, दिया हरित और स्वस्थ भविष्य का संदेश

दैनिक खबरनामा। चंडीगढ़, 3 जून :  चंडीगढ़ के विश्व साइकिल दिवस 2026…
Share to :

एमसीएम ने सत्र 2026–27 के लिए कॉलेज एवं छात्रावास प्रॉस्पेक्टस जारी किए

दैनिक खबरनामा। चंडीगढ़, 4 जून 2026: शैक्षणिक सत्र 2026–27 की प्रवेश प्रक्रिया…
Share to :