चंडीगढ़ 6 मार्च 2026( दैनिक खबरनामा ) पंजाब विधानसभा का बजट सत्र शुक्रवार (6 मार्च) से शुरू हो गया। पहले दिन राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया ने सदन को संबोधित किया। उनके अभिभाषण में कुल 146 बिंदु शामिल थे, जिन्हें उन्होंने 1 घंटा 4 मिनट में पूरा किया।इसके बाद दोपहर 2 बजे सदन की कार्यवाही फिर शुरू हुई, जिसमें कई दिवंगत हस्तियों को श्रद्धांजलि दी गई। इनमें टेक्सला टीवी के संस्थापक राजा सिंह ओबेरॉय और वरिष्ठ पत्रकार एच.के. दुआ समेत कई नाम शामिल थे। आम आदमी पार्टी के विधायक सुखविंदर सिंह सुखी ने ईरान में मारे गए लोगों के लिए शोक प्रस्ताव लाने की मांग की।इसके बाद सदन की कार्यवाही 8 मार्च सुबह 10 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई।उधर, सेक्टर-15 स्थित कांग्रेस कार्यालय के पास कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आम आदमी पार्टी सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया और विधानसभा की ओर बढ़ने की कोशिश की। पुलिस ने बैरिकेडिंग लगाकर उन्हें रोक लिया और भीड़ को तितर-बितर करने के लिए पानी की बौछारें भी छोड़ीं।इस दौरान पुलिस ने पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वडिंग, जरा सिंह, बलबीर सिंह सिद्धू समेत कई नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया और उन्हें सेक्टर-11 पुलिस स्टेशन ले जाया गया। वहीं कांग्रेस नेता सुखजिंदर सिंह रंधावा गिरफ्तारी से बचते हुए अपनी गाड़ी में बैठकर दूसरी सड़क से निकल गए।
You May Also Like
मोहाली में वेरका की नई पहल: मोबाइल वैन से मिलेगा सस्ता खुला दूध, प्लास्टिक कचरा घटाने पर जोर
- Editorial Team
- June 7, 2026
बलटाना के वार्ड-4 में सड़क पर बना खतरनाक गड्ढा, स्थानीय निवासियों में चिंता
- Editorial Team
- June 9, 2026
विश्व साइकिल दिवस पर एमसीएम की साइकिल रैली, दिया हरित और स्वस्थ भविष्य का संदेश
- Editorial Team
- June 3, 2026
एमसीएम ने सत्र 2026–27 के लिए कॉलेज एवं छात्रावास प्रॉस्पेक्टस जारी किए
- Editorial Team
- June 4, 2026