उत्तर प्रदेश 7 मार्च 2026 (दैनिक खबरनामा) उत्तर प्रदेश रामनगरी अयोध्या में नव संवत्सर समारोह को ऐतिहासिक बनाने के लिए तैयारियां तेज कर दी गई हैं। राम मंदिर परिसर में आयोजित होने वाले इस विशेष कार्यक्रम के लिए करीब पांच हजार विशिष्ट मेहमानों की सूची तैयार कर ली गई है। समारोह की मुख्य अतिथि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू होंगी, जो राम मंदिर परिसर में लगभग चार घंटे तक रहेंगी। इस दौरान वह राम मंदिर के दूसरे तल पर श्रीराम यंत्र और श्रीराम नाम मंदिर की स्थापना भी करेंगी।19 मार्च को सुबह 9 बजे से अनुष्ठानों का शुभारंभ होगा। दक्षिण भारत, काशी और अयोध्या के 51 वैदिक आचार्य इन अनुष्ठानों को संपन्न कराएंगे। काशी के आचार्य पद्मभूषण पंडित गणेश्वर शास्त्री के नेतृत्व में सभी धार्मिक अनुष्ठान संपन्न होंगे। समारोह में केरल की आध्यात्मिक गुरु मां अमृता मरी, कर्नाटक के धर्माधिकारी पद्मभूषण वीरेंद्र हेगड़े और सर कार्यवाह दत्तात्रेय होसबोले भी शामिल होंगे।मां अमृता मरी के साथ 100 से अधिक अनुयायी भी अयोध्या पहुंचेंगे, जिनके ठहरने के लिए कमरों की व्यवस्था की जा रही है। कार्यक्रम में उत्तराखंड के कारसेवकों को भी आमंत्रित किया गया है। इसके अलावा अयोध्या जिले से करीब एक हजार लोगों को विशेष अतिथि के रूप में बुलाया जाएगा।समारोह की तैयारियां व्यापक स्तर पर की जा रही हैं। सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के साथ ही अतिथियों के स्वागत, बैठने की व्यवस्था, पार्किंग और आवागमन को सुचारु रखने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा के लिए राम मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्रा अयोध्या पहुंच चुके हैं और ट्रस्ट पदाधिकारियों व प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक कर कार्यक्रम की रूपरेखा तय कर रहे हैं।इधर राम मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ लगातार बढ़ रही है। शनिवार को पंजाब से 1500 श्रद्धालुओं का जत्था विशेष ट्रेन से अयोध्या पहुंचा। सभी श्रद्धालुओं ने रामलला के दर्शन किए और मंदिर की व्यवस्थाओं की सराहना की। साथ ही अयोध्या के विकास को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की प्रशंसा भी की।
You May Also Like
बीएसएनएल जेटीओ भर्ती 2026: जूनियर टेलीकॉम ऑफिसर के 100 पदों पर आवेदन 4 जून से, सैलरी 40 हजार से अधिक
- Editorial Team
- June 3, 2026
मालवीय नगर अग्निकांड: रेस्टोरेंट में लगी भीषण आग, 20 लोगों की मौत; 37 लोगों को बचाया गया
- Editorial Team
- June 3, 2026
अहमदाबाद में अवैध घुसपैठ पर बड़ी कार्रवाई, 131 बांग्लादेशी नागरिक हिरासत में; जांच जारी
- Editorial Team
- June 3, 2026
CBSE की ऑन-स्क्रीन मार्किंग प्रणाली पर बढ़ा विवाद, केंद्र सरकार ने चेयरमैन और सचिव का किया तबादला, जांच समिति गठित
- Editorial Team
- June 2, 2026
Author
You May Also Like
जुलाई 2026 में DA/DR बढ़ने की उम्मीद, केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को मिल सकता है एरियर
- Editorial Team
- June 2, 2026
DU Recruitment 2026: दिल्ली यूनिवर्सिटी में ऑफिस असिस्टेंट समेत कई पदों पर भर्ती, एक लाख रुपये तक मिलेगा वेतन
- Editorial Team
- June 4, 2026
पूर्व विधायक बंबर ठाकुर पर फायरिंग का मुख्य आरोपी पुलिस हिरासत से फरार, दो कॉन्स्टेबल निलंबित
- Editorial Team
- June 3, 2026
Meta AI की सुरक्षा पर उठे सवाल, कथित AI Manipulation से हजारों Instagram अकाउंट्स का डेटा लीक होने का दावा
- Editorial Team
- June 8, 2026