चंडीगढ़, 7 मार्च 2026(दैनिक खबरनामा) चंडीगढ़ एनआरआई पत्नी से जुड़ा एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जिसमें अमेरिका में रह रही एक महिला पर अपने पति की हत्या की साजिश रचने और उसे आत्महत्या का रूप देने का आरोप लगा है। मृतक के परिवार का दावा है कि महिला ने डेढ़ घंटे तक चली लाइव वीडियो कॉल के दौरान अपने पति की मौत से जुड़े पूरे घटनाक्रम को देखा, जबकि बाद में इसे आत्महत्या बताने की कोशिश की गई।चंडीगढ़ प्रेस क्लब में पत्रकारों से बातचीत करते हुए मृतक के भाई हरसिमरन सिंह ने बताया कि मामला मोहाली से जुड़ा है। उनके अनुसार 21 मई 2022 को अमेरिका में स्टूडेंट वीजा पर रह रही अमृतजोत कौर ने माछीवाड़ा निवासी अपने ससुर गुरबचन सिंह को फोन कर बताया कि मोहाली स्थित उनके घर में कोई अनहोनी हो गई है और वे तुरंत वहां पहुंचें।परिवार के मुताबिक जब पिता मौके पर पहुंचे तो उनका बेटा एकजोत सिंह फंदे से लटका हुआ मिला। शुरुआत में इसे आत्महत्या बताया गया, लेकिन बाद में सामने आए कई तथ्यों ने परिवार के मन में हत्या की आशंका पैदा कर दी।परिजनों का आरोप है कि अमेरिका पहुंचने के महज एक सप्ताह के भीतर ही महिला ने अपने कथित बॉयफ्रेंड के साथ सोशल मीडिया पर तस्वीरें और पोस्ट साझा करनी शुरू कर दीं। इससे परिवार को शक और गहरा हो गया कि पूरे घटनाक्रम के पीछे एक सुनियोजित साजिश हो सकती है।हरसिमरन सिंह ने बताया कि जब उनके पिता माछीवाड़ा से मोहाली पहुंचे, उसी समय लड़की के माता-पिता भी वहां पहुंच गए थे। उनका कहना है कि पुलिस के पास मौजूद सीसीटीवी फुटेज में लड़की के माता-पिता को पहले ही घटनास्थल के आसपास आते हुए देखा जा सकता है।प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान मृतक के भाई ने यह भी आरोप लगाया कि घटनास्थल पर एक कथित सुसाइड नोट रखा गया था, जिसे परिवार संदिग्ध मानता है। उनका कहना है कि जांच के दौरान कई अहम पहलुओं को नजरअंदाज किया गया और पुलिस से उन्हें अपेक्षित सहयोग नहीं मिल रहा।परिजनों के मुताबिक अदालत में चल रहे मामले के दौरान पंजाब पुलिस ने मोबाइल फोन का डेटा निकालने में असमर्थता जताई है। हालांकि मृतक के भाई का दावा है कि उनके पास मोबाइल से जुड़ा महत्वपूर्ण डिजिटल डेटा मौजूद है, जिसे उन्होंने पत्रकारों को भी दिखाया।मृतक के परिवार ने मामले की निष्पक्ष और गहन जांच की मांग करते हुए कहा कि सच्चाई सामने आनी चाहिए और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जानी
You May Also Like
डिफरेंटली डिफरेंट पंचम’ ने बांधा समां: पंचम दा के अमर गीतों से सजी संगीतमय शाम, हर साल होगा आयोजन
- Kumar
- June 29, 2026
मोहाली में वेरका की नई पहल: मोबाइल वैन से मिलेगा सस्ता खुला दूध, प्लास्टिक कचरा घटाने पर जोर
- Editorial Team
- June 7, 2026
चंडीगढ़ में सोमवार को किसान आंदोलन, कई सड़कें रहेंगी बंद; ट्रैफिक पुलिस ने जारी की एडवाइजरी
- Editorial Team
- July 12, 2026
बलटाना के वार्ड-4 में सड़क पर बना खतरनाक गड्ढा, स्थानीय निवासियों में चिंता
- Editorial Team
- June 9, 2026