चंडीगढ़ 13 मार्च 2026( दैनिक खबरनामा )Chandigarh Renewable Energy and Science & Technology Promotion Society के बैंक खातों में 75 करोड़ रुपये से अधिक की वित्तीय गड़बड़ी सामने आने से प्रशासनिक हलकों में हड़कंप मच गया है। रिकॉर्ड के मिलान के दौरान कुल 303 संदिग्ध निकासी और जमा की एंट्रियां सामने आई हैं। इन लेनदेन के कारण खातों में 75 करोड़ 16 लाख 4 हजार 293 रुपये की कमी पाई गई है। मामले में Chandigarh Police की आर्थिक अपराध शाखा ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।यह कार्रवाई क्रेस्ट के मुख्य कार्यकारी अधिकारी द्वारा दी गई शिकायत के आधार पर की गई है। शिकायत में बताया गया है कि सेक्टर-32 स्थित एक निजी बैंक शाखा में कार्यरत कुछ कर्मचारियों ने क्रेस्ट के खातों में बिना अनुमति निकासी और जमा की एंट्रियां कीं। जांच के दौरान बैंक से प्राप्त मूल रिकॉर्ड और क्रेस्ट के वित्तीय दस्तावेजों का मिलान किया गया, जिसमें 303 संदिग्ध लेनदेन सामने आए। कई मामलों में खातों से बिना अनुमति पैसे निकालने और जमा करने की जानकारी मिली है।मामले में बैंक कर्मचारी अभय कुमार, सीमा धीमान और रिभव ऋषि सहित अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। बताया जा रहा है कि रिभव ऋषि और अनुभव मिश्रा के खिलाफ 116 करोड़ रुपये से अधिक की वित्तीय गड़बड़ी के मामले में आर्थिक अपराध शाखा पहले भी केस दर्ज कर चुकी है। हरियाणा में दर्ज एक अन्य मामले में भी रिभव ऋषि को मुख्य आरोपी माना गया है।पुलिस अब उसे प्रोडक्शन वारंट पर लाकर पूछताछ करने की तैयारी कर रही है, ताकि इस पूरे वित्तीय घोटाले के पीछे की साजिश और अन्य आरोपियों की भूमिका का पता लगाया जा सके।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

इशिता बतिश का डबल गोल्डन कमाल, एम.टेक अर्बन प्लानिंग में फिर बनीं यूनिवर्सिटी टॉपर

दैनिक खबरनामा/ब्यूरो/मोहाली/ 06 जून 2026: गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (जीएनडीयू), अमृतसर की…
Share to :

अभिभावकों को बड़ी राहत: पंजाब में निजी स्कूल अब सालाना 5% से अधिक नहीं बढ़ा सकेंगे फीस

दैनिक खबरनामा। चंडीगढ़, 3 जून 2026: पंजाब सरकार ने निजी स्कूलों द्वारा…
Share to :

फर्जी वीडियो को लेकर मुख्यमंत्री भगवंत मान का बड़ा बयान, बोले— मेरी छवि खराब करने की साजिश रची जा रही है

दैनिक खबरनामा| चंडीगढ़, 16 जून 2026. पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान…
Share to :

कांग्रेस पूरी तरह एकजुट, 2027 में करेगी सत्ता में वापसी: वड़िंग

पीएयू में चन्नी का स्वागत, विश्वविद्यालय के लिए 1000 करोड़ रुपये की…
Share to :