पंजाब 16 मार्च 2026 (जगदीश कुमार) Netflix के लोकप्रिय कॉमेडी शो The Great Indian Kapil Show के सीजन-4 का जश्न चंडीगढ़ में हंसी और मनोरंजन से भरपूर माहौल के साथ मनाया गया। Chandigarh University के मुख्य मैदान में आयोजित इस खास कार्यक्रम में छात्रों और प्रशंसकों की भारी भीड़ उमड़ी, जहां हंसी, संगीत और मस्ती का शानदार संगम देखने को मिला।कार्यक्रम के दौरान छात्रों ने मंच को अपने अंदाज में शो का रूप दे दिया और इसके कई लोकप्रिय किरदारों की झलकियां पेश कीं। कार्यक्रम की शुरुआत एक खास बैनर रिवील और विशेष कोरियोग्राफ्ड प्रस्तुति के साथ हुई, जिसने दर्शकों को उत्साहित कर दिया। इसके बाद छात्रों ने शो से प्रेरित प्रस्तुतियों के जरिए कई यादगार पलों को मंच पर जीवंत किया, जिस पर मैदान तालियों की गूंज से भर उठा।मंच पर माहौल उस समय और भी जोशीला हो गया जब संगीत कार्यक्रम शुरू हुआ। छात्रों ने Slowly Slowly गाने पर प्रस्तुति दी, जिसमें कॉमेडियन Sunil Grover भी अपने खास अंदाज और लाइव वोकल्स के साथ शामिल हो गए। उनकी मौजूदगी से पूरा मैदान एक बड़े सिंग-अलॉन्ग में बदल गया।
इसके बाद Kiku Sharda और Krushna Abhishek ने Jhoome Jo Pathaan और What Jhumka जैसे लोकप्रिय गानों पर डांस कर दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। वहीं शो के होस्ट Kapil Sharma ने भी मंच पर प्रस्तुति देकर दर्शकों को सरप्राइज दिया, जिससे पूरा परिसर सीटियों, तालियों और उत्साह से गूंज उठा।पूरे कार्यक्रम के दौरान चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का परिसर हंसी और उत्साह से सराबोर रहा। सीजन-4 की सफलता के जश्न के रूप में आयोजित इस कार्यक्रम ने एक बार फिर साबित कर दिया कि यह शो दर्शकों के बीच कितना लोकप्रिय है। अब दर्शकों को इसके अगले सीजन का बेसब्री से इंतजार है, जो जल्द ही नेटफ्लिक्स पर देखने को मिलेगा।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

इशिता बतिश का डबल गोल्डन कमाल, एम.टेक अर्बन प्लानिंग में फिर बनीं यूनिवर्सिटी टॉपर

दैनिक खबरनामा/ब्यूरो/मोहाली/ 06 जून 2026: गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (जीएनडीयू), अमृतसर की…
Share to :

पेपर मिल हादसा सफाई के दौरान मजदूर की दर्दनाक मौत

पंजाब 18 मार्च 2026( दैनिक खबरनामा ) पंजाब के डेराबस्सी में मंगलवार…
Share to :

अंब साहिब गुरुद्वारा जमीन रजिस्ट्री मामला मैनेजर पर फर्जीवाड़े के आरोप, SGPC ने शुरू की कार्रवाई

पंजाब 4 फरवरी 2026 ( दैनिक खबरनामा) पंजाब मोहाली जिले के प्रसिद्ध…
Share to :

अभिभावकों को बड़ी राहत: पंजाब में निजी स्कूल अब सालाना 5% से अधिक नहीं बढ़ा सकेंगे फीस

दैनिक खबरनामा। चंडीगढ़, 3 जून 2026: पंजाब सरकार ने निजी स्कूलों द्वारा…
Share to :