पंजाब 16 मार्च 2026(दैनिक खबरनामा ) पंजाब विधानसभा के बजट सत्र के अंतिम दिन सोमवार को एलपीजी गैस संकट को लेकर जोरदार हंगामा देखने को मिला। ईरान-इजराइल युद्ध के कारण एलपीजी की कमी का मुद्दा उठाते हुए आम आदमी पार्टी (आप) के विधायकों ने सत्र शुरू होने से पहले ही विधानसभा के बाहर प्रदर्शन किया। बाद में सदन के अंदर भी आप विधायक वेल में आकर नारेबाजी करने लगे, जिसके चलते स्पीकर को कार्यवाही 20 मिनट के लिए स्थगित करनी पड़ी।वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने केंद्र सरकार की विदेश नीति पर सवाल उठाते हुए कहा कि प्रधानमंत्री के विदेश दौरे के बावजूद देश को ऐसे संकट का सामना करना पड़ रहा है और महंगाई लगातार बढ़ रही है।इस दौरान सरकार ने रोपड़ हेडवर्क्स में इरिगेशन म्यूजियम बनाने की घोषणा भी की। मंत्री बरिंदर गोयल ने बताया कि जल संसाधन विभाग का कोई संग्रहालय नहीं है, इसलिए खाली पड़ी बिल्डिंग में नहरों और बांधों के मॉडल, एग्रीमेंट और दस्तावेज प्रदर्शित किए जाएंगे। परियोजना का निर्माण अप्रैल 2026 से शुरू होकर 30 सितंबर 2026 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।प्रश्नकाल के दौरान सड़कों के बीच बिजली के खंभे होने का मुद्दा भी उठा। मंत्री अमन अरोड़ा ने कहा कि शिकायत मिलने पर कार्रवाई होगी और सभी 100 सब-डिवीजनों में बिजली ढांचे को सुधारने का काम शुरू किया जा रहा है।नेता प्रतिपक्ष प्रताप सिंह बाजवा ने सोहाना में टंकी पर चढ़े भाई गुरजीत सिंह खालसा का मामला उठाते हुए बेअदबी पर सख्त कानून लाने की मांग की। वहीं विधायक अशोक पराशर पप्पी ने लुधियाना के नशा मुक्ति केंद्रों में बेड बढ़ाने की मांग रखी।कांग्रेस विधायक बरिंदरमीत सिंह पाहड़ा ने पुरानी पेंशन योजना लागू करने को लेकर सरकार को घेरा। साथ ही बाजवा ने लॉ एंड ऑर्डर और ड्रग्स के मुद्दे पर दो घंटे की विशेष चर्चा कराने की मांग भी की।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

रिश्वत मामले में निलंबित DIG हरचरण सिंह भुल्लर की बढ़ीं मुश्किलें, CBI कोर्ट ने लिया केस का संज्ञान; 16 मार्च को अगली सुनवाई

पंजाब 15 मार्च 2026( दैनिक खबरनामा ) पंजाब पुलिस के निलंबित डीआईजी…
Share to :

175 ग्राम हेरोइन व 36 बोर के अवैध हथियार के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार

मोहाली 12 जनवरी (जगदीश कुमार) मोहाली पुलिस को नशा तस्करी के खिलाफ…
Share to :

लोहड़ी बंपर ने बदल दी तक़दीर पिता की मनाही के बावजूद खरीदा टिकट, युवक ने जीते 50 लाख रुपये

पंजाब 20 जनवरी (दैनिक खबरनामा)पंजाब फाजिल्का।किस्मत कब और कैसे मेहरबान हो जाए,…
Share to :

मोहाली में महिला सफाई कर्मचारी से झपटमारी, सोने की बालियां लेकर बाइक सवार फरार

पंजाब 20 जनवरी ( जगदीश कुमार) पंजाब मोहाली। थाना फेज-8 क्षेत्र के…
Share to :