पंजाब 17 मार्च 2026 (दैनिक खबरनामा) पंजाब सरकार ने खिलाड़ियों के लिए एक अहम और प्रगतिशील कदम उठाते हुए नई आरक्षण नीति और वेटेज सिस्टम लागू कर दिया है। इस नई नीति का उद्देश्य खिलाड़ियों के मैदान में प्रदर्शन को अधिक महत्व देना है, जिससे उन्हें सरकारी नौकरियों और शैक्षणिक संस्थानों में बेहतर अवसर मिल सकें।नई व्यवस्था के तहत अब दाखिले और नौकरियों में 75% वेटेज खिलाड़ियों के खेल प्रदर्शन को दिया जाएगा, जबकि केवल 25% वेटेज शैक्षणिक अंकों या प्रवेश परीक्षा को मिलेगा। इसके साथ ही खिलाड़ियों के लिए 3 प्रतिशत आरक्षण भी सुनिश्चित किया गया है।यह नई नीति 1988 की पुरानी ‘पंजाब स्टेट पॉलिसी ऑन रिजर्वेशन फॉर स्पोर्ट्सपर्सन’ की जगह लेगी। जहां भी पुराने और नए नियमों में अंतर होगा, वहां नई नीति को प्राथमिकता दी जाएगी।इसके अलावा, खिलाड़ियों को जिला स्तर से लेकर अंतरराष्ट्रीय स्तर तक उनके प्रदर्शन के आधार पर ग्रेडिंग सिस्टम के तहत वर्गीकृत किया जाएगा, जिससे उनकी योग्यता के अनुसार उन्हें अवसर मिल सकें।खेल एवं युवा सेवा विभाग द्वारा जारी यह अधिसूचना 9 मार्च 2026 को जारी हुई और 11 मार्च 2026 को गजट में प्रकाशित की गई। यह नीति तत्काल प्रभाव से लागू हो गई है।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

PSEB डेटशीट जारी: 8वीं की परीक्षा 17 फरवरी से, 10वीं-12वीं की बोर्ड परीक्षाएं मार्च में शुरू

चंडीगढ़ 30 दिसम्बर (जगदीश कुमार)पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड (PSEB) ने शैक्षणिक सत्र…
Share to :

इशिता बतिश का डबल गोल्डन कमाल, एम.टेक अर्बन प्लानिंग में फिर बनीं यूनिवर्सिटी टॉपर

दैनिक खबरनामा/ब्यूरो/मोहाली/ 06 जून 2026: गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (जीएनडीयू), अमृतसर की…
Share to :

पेपर मिल हादसा सफाई के दौरान मजदूर की दर्दनाक मौत

पंजाब 18 मार्च 2026( दैनिक खबरनामा ) पंजाब के डेराबस्सी में मंगलवार…
Share to :

अंब साहिब गुरुद्वारा जमीन रजिस्ट्री मामला मैनेजर पर फर्जीवाड़े के आरोप, SGPC ने शुरू की कार्रवाई

पंजाब 4 फरवरी 2026 ( दैनिक खबरनामा) पंजाब मोहाली जिले के प्रसिद्ध…
Share to :