दैनिक खबरनामा 17 मार्च 2026 नेशनल डेमोक्रेटिक अलायंस (NDA) ने राज्यसभा चुनाव 2026 में बिहार, ओडिशा और हरियाणा में शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 9 सीटों पर जीत दर्ज की है। बिहार में NDA ने सभी 5 सीटों पर कब्जा जमाया, जबकि ओडिशा में 3 और हरियाणा में 1 सीट जीतने में सफलता हासिल की।बिहार में बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष Nitin Nabin और मुख्यमंत्री Nitish Kumar समेत NDA उम्मीदवारों ने आसानी से जीत हासिल की।ओडिशा में बीजेपी ने 3 सीटें जीतीं, जिनमें दिलीप रे (निर्दलीय, बीजेपी समर्थित), मनमोहन सामल और सुजीत कुमार शामिल हैं। वहीं बीजेडी को केवल एक सीट से संतोष करना पड़ा। यहां क्रॉस-वोटिंग के कारण राजनीतिक समीकरण बदलते नजर आए।
हरियाणा में दो सीटों के लिए मतगणना के दौरान बीजेपी और कांग्रेस के बीच विवाद हो गया। दोनों दलों ने चुनाव प्रक्रिया को लेकर शिकायतें दर्ज कराईं, जिसके चलते काउंटिंग में देरी हुई। कांग्रेस अध्यक्ष Mallikarjun Kharge ने चुनाव आयोग को पत्र लिखकर चुनाव की निष्पक्षता पर सवाल उठाए।गौरतलब है कि कुल 37 रिक्त सीटों में से 11 सीटों पर ही चुनाव हुआ, जबकि बाकी सदस्य पहले ही निर्विरोध चुने जा चुके थे।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

नगर निगम चुनाव की तैयारी में AIMIM, जयपुर में प्रदेश कार्यकारिणी की अहम बैठक

राजस्थान 19 जनवरी (दैनिक खबरनामा) राजस्थान जयपुर। ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुसलिमीन (AIMIM)…
Share to :

अजित पवार की विमान हादसे में मौत पर संजय राउत का बड़ा दावा,कहा यह सामान्य दुर्घटना नहीं,पर्दे के पीछे कुछ और है

महाराष्ट्र 2 फरवरी 2026( दैनिक खबरनामा) महाराष्ट्र एनसीपी के वरिष्ठ नेता अजित…
Share to :

बीएसएनएल जेटीओ भर्ती 2026: जूनियर टेलीकॉम ऑफिसर के 100 पदों पर आवेदन 4 जून से, सैलरी 40 हजार से अधिक

दैनिक खबरनामा। नई दिल्ली, 3 जून : सरकारी नौकरी की तैयारी कर…
Share to :

अंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवस पर विनायक गोपाल कृष्ण चेरिटेबल ट्रस्ट ने डीग चिकित्सालय में किया फल वितरण

राजस्थान 24 जनवरी 2026 (दैनिक खबरनामा) राजस्थान के डींग में रविवार को…
Share to :