पंजाब 17 मार्च 2026 (दैनिक खबरनामा) पंजाब के जीरकपुर क्षेत्र से एक दर्दनाक मामला सामने आया है, जहां अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल और लगातार शोषण से तंग आकर 9वीं कक्षा की 16 वर्षीय नाबालिग छात्रा ने रेलवे ट्रैक पर कूदकर आत्महत्या कर ली।मृतका के पिता के अनुसार, रिशू नामक युवक उनकी बेटी को काफी समय से परेशान कर रहा था। आरोप है कि आरोपी ने धोखे से छात्रा की अश्लील वीडियो बना ली और उसे वायरल करने की धमकी देकर लगातार ब्लैकमेल करता रहा। परिजनों का कहना है कि इसी दबाव में वह छात्रा का शारीरिक शोषण भी करता रहा।
बताया गया कि 12 मार्च को आरोपी शराब के नशे में उनके घर पहुंचा और जबरन छात्रा को अपने साथ ले गया। जब छात्रा देर तक घर नहीं लौटी तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की और पुलिस को सूचना दी।अगले दिन 13 मार्च को जीआरपी को ढकोली रेलवे ट्रैक पर एक किशोरी का शव मिलने की सूचना मिली। जांच के बाद शव की पहचान 9वीं की छात्रा के रूप में हुई। परिजनों का आरोप है कि आरोपी की धमकियों और प्रताड़ना से परेशान होकर छात्रा ने यह कदम उठाया।जीआरपी ने मृतका के पिता की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट, आत्महत्या के लिए उकसाने और अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को घग्घर रेलवे स्टेशन से उस समय गिरफ्तार किया, जब वह ट्रेन के जरिए उत्तर प्रदेश भागने की कोशिश कर रहा था।जीआरपी के एएसआई गुरजिंदर सिंह के अनुसार, आरोपी को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है और मामले की जांच जारी है।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

PGI चंडीगढ़ में सस्ते PET-CT स्कैन जल्द शुरू ₹30 हजार की जगह ₹7000 में जांच, दोबारा टेस्ट सिर्फ ₹3000

दैनिक खबरनामा 23 अप्रैल 2026 पीजीआई में मरीजों को अब महंगे PET-CT…
Share to :

पंजाब में चुनावी सरगर्मी तेज अकाली दल का ग्राफ बढ़ा, नवजोत कौर का नई पार्टी से ऐलान, राहुल गांधी की दलित नेताओं संग बैठक

दैनिक खबरनामा 8 मार्च 2026 पंजाब में 2027 विधानसभा चुनाव से पहले…
Share to :

मोहाली में 1.30 करोड़ की साइबर ठगी व्हाट्सएप ग्रुप में 800% रिटर्न का झांसा देकर निवेशकों को बनाया शिकार

पंजाब 5 मार्च 2026( दैनिक खबरनामा ) पंजाब के मोहाली में शेयर…
Share to :

ई. पी. एफ .ओ ने कर्मचारियों के नामांकन अभियान 2025 को लेकर किया सेमिनार, पंजाब सरकार के विभागों को दी गई अहम जानकारी

मोहाली, 5 फरवरी 2026(दैनिक खबरनामा)मोहाली के कर्मचारियों को सामाजिक सुरक्षा के दायरे…
Share to :