चंडीगढ़, 19 मार्च 2026 (दैनिक खबरनामा): चैत्र नवरात्र 19 मार्च से शुरू होने से पहले ही शहर के बाजारों में आस्था और उत्साह का माहौल देखने को मिल रहा है। व्यापारियों के अनुसार अब तक केवल पूजन सामग्री में 40 से 60 लाख रुपये का कारोबार हो चुका है, जो घटस्थापना तक बढ़कर लगभग 70 लाख रुपये तक पहुंच सकता है। वहीं फूल, फल, मिठाई और सजावट सामग्री को मिलाकर कुल कारोबार 1.5 से 2 करोड़ रुपये के पार जाने का अनुमान है।शहर के सेक्टर-17, सेक्टर-22, सेक्टर-26 और मनीमाजरा जैसे प्रमुख बाजारों में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है। परिवारों के साथ पहुंचे लोगों ने चुनरी, नारियल, कलश और अन्य पूजन सामग्री की जमकर खरीदारी की। महिलाओं, बुजुर्गों और युवाओं में विशेष उत्साह देखा गया। कई लोग भीड़ से बचने के लिए सुबह जल्दी बाजार पहुंचे, जबकि शाम के समय बाजारों में ज्यादा चहल-पहल रही।इस बार रेडीमेड पूजा किट बाजारों में खास आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। दुकानदारों के अनुसार एक ही पैकेट में पूरी सामग्री मिलने से लोगों को काफी सुविधा हो रही है। इसके अलावा पारंपरिक लाल-पीली चुनरियों के साथ कढ़ाईदार और गोटा-पट्टी वाली चुनरियों की मांग भी तेजी से बढ़ी है। नारियल, मिट्टी और पीतल के कलश की बिक्री में भी इजाफा हुआ है।धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इस बार माता रानी पालकी पर सवार होकर आएंगी और हाथी पर विदा होंगी, जिसे सुख-समृद्धि का प्रतीक माना जाता है। आचार्यों के मुताबिक चैत्र नवरात्रि हिंदू नववर्ष की शुरुआत का भी संकेत देती है। नौ दिनों तक मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की पूजा की जाती है, जिससे जीवन में सकारात्मक ऊर्जा, शक्ति और समृद्धि का आगमन होता है। इस वर्ष नवरात्र 19 मार्च से शुरू होकर 27 मार्च तक मनाए जाएंगे।
You May Also Like
मोहाली में वेरका की नई पहल: मोबाइल वैन से मिलेगा सस्ता खुला दूध, प्लास्टिक कचरा घटाने पर जोर
- Editorial Team
- June 7, 2026
बलटाना के वार्ड-4 में सड़क पर बना खतरनाक गड्ढा, स्थानीय निवासियों में चिंता
- Editorial Team
- June 9, 2026
विश्व साइकिल दिवस पर एमसीएम की साइकिल रैली, दिया हरित और स्वस्थ भविष्य का संदेश
- Editorial Team
- June 3, 2026
एमसीएम ने सत्र 2026–27 के लिए कॉलेज एवं छात्रावास प्रॉस्पेक्टस जारी किए
- Editorial Team
- June 4, 2026