हरियाणा 18 मार्च 2026( दैनिक खबरनामा ) हरियाणा कांग्रेस ने राज्यसभा चुनाव में हुई क्रॉस वोटिंग के मामले में बड़ा खुलासा करते हुए 4 विधायकों के नाम सार्वजनिक कर दिए हैं। दिल्ली में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में पार्टी प्रभारी बीके हरिप्रसाद ने बताया कि नारायणगढ़ से शैली चौधरी, पुन्हाना से मोहम्मद इलियास, हथीन से मोहम्मद इसराइल और सढौरा से विधायक रेनू बाला ने पार्टी लाइन के खिलाफ मतदान किया।पार्टी ने इन सभी विधायकों के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए डिसिप्लिनरी कमेटी के अध्यक्ष धर्मपाल मलिक को रिपोर्ट सौंप दी है। जल्द ही इन विधायकों को कारण बताओ नोटिस जारी किया जाएगा। हालांकि, चुनाव परिणाम के बाद 5 विधायकों द्वारा क्रॉस वोटिंग की बात सामने आई थी, लेकिन कांग्रेस ने फिलहाल 4 नाम ही उजागर किए हैं।राजनीतिक हलकों में यह भी चर्चा है कि शैली चौधरी और रेनू बाला, सिरसा से सांसद कुमारी सैलजा के करीबी माने जाते हैं। वहीं, एक दिन पहले ही शैली चौधरी के पति रामकिशन गुर्जर ने पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष पद और कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया था।इस बीच चंडीगढ़ में सियासी ड्रामा भी देखने को मिला, जब सिरसा विधायक गोकुल सेतिया और नांगल चौधरी की विधायक मंजू चौधरी पार्टी ऑफिस के बाहर धरने पर बैठ गए। दोनों का कहना था कि उनका नाम भी क्रॉस वोटिंग में उछाला जा रहा है। बाद में नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा मौके पर पहुंचे और दोनों विधायकों को समझाकर अपने साथ विधानसभा ले गए।इस पूरे घटनाक्रम ने हरियाणा कांग्रेस के भीतर चल रही गुटबाजी और असंतोष को एक बार फिर उजागर कर दिया है।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

हरियाणा के आईएएस अफसरों के पास करोड़ों की संपत्ति, गुरुग्राम-मोहाली में सबसे ज्यादा निवेश

हरियाणा 15 मार्च 2026( दैनिक खबरनामा ) हरियाणा कैडर के आईएएस अधिकारियों…
Share to :

हरियाणा की नई औद्योगिक नीति MSME व छोटे व्यापारियों को बड़ी राहत, देरी पर 8% ब्याज और सस्ती बीमा सुरक्षा

दैनिक खबरनामा 4 मई 2026 हरियाणा सरकार की नई औद्योगिक नीति में…
Share to :

हरियाणा में एंबुलेंस सेवा होगी हाईटेक 296 नई एंबुलेंस जुड़ेंगी, 10 मिनट से कम में मदद पहुंचाने का लक्ष्य

दैनिक खबरनामा 26 अप्रैल 2026 हरियाणा में बढ़ते सड़क हादसों और आपात…
Share to :

हरियाणा में राज्यसभा की दो सीटों पर सियासी घमासान तेज, भाजपा और कांग्रेस में उम्मीदवारों को लेकर मंथन शुरू

हरियाणा 22 जनवरी(दैनिक खबरनामा ) हरियाणा में इस साल अप्रैल माह में…
Share to :