पंजाब 18 मार्च 2026(दैनिक खबरनामा ) चंडीगढ़ स्थित पंजाब यूनिवर्सिटी में मंगलवार शाम SOPU (स्टूडेंट्स ऑर्गेनाइजेशन ऑफ पंजाब यूनिवर्सिटी) के एक नेता पर हुई फायरिंग के बाद कैंपस की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। घटना के बाद से हमलावर फरार हैं और पुलिस को अभी तक कोई ठोस सुराग नहीं मिला है।प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी छात्र बनकर पीठू बैग के साथ कैंपस में दाखिल हुए थे, जिससे एंट्री पॉइंट पर सुरक्षा जांच में बड़ी चूक उजागर हुई है। यूनिवर्सिटी प्रशासन ने भी स्वीकार किया है कि हमलावर आसानी से अंदर प्रवेश करने में सफल रहे।जांच एजेंसियों के अनुसार हमलावर प्रोफेशनल लग रहे हैं और किसी खास व्यक्ति को निशाना बनाने आए थे। हैरानी की बात यह है कि कैंपस में पुलिस चौकी और तीनों गेट पर सुरक्षा तैनाती के बावजूद यह वारदात हो गई।घटना के बाद आरोपियों के भागने का तरीका भी सुनियोजित बताया जा रहा है। वे पहले चोरी की स्कूटी पर आए, जिसे पहले ही छोड़ दिया गया था। इसके बाद उन्होंने एक दंपती से बुलेट मोटरसाइकिल छीन ली और फरार हो गए। बाद में यह बाइक डड्डूमाजरा डंपिंग ग्राउंड के पास लावारिस मिली, जो पंजाब बॉर्डर के नजदीक है। आशंका जताई जा रही है कि आरोपी राज्य की सीमा पार कर चुके हैं।प्रत्यक्षदर्शी पुजारी राम प्रकाश के अनुसार, चार युवक मंदिर परिसर में घुसे थे। जूते पहनकर आने पर टोकने पर एक युवक ने पिस्तौल तान दी और धमकाते हुए भाग निकले। वहीं पीड़ित गोविंद और काजल ने बताया कि आरोपियों ने पिस्तौल की नोक पर उनकी बाइक छीन ली और फरार हो गए।इस सनसनीखेज घटना के बाद छात्रों में भारी नाराजगी है। कैंपस में सुरक्षा को लेकर आज ऑल स्टूडेंट्स मीटिंग बुलाई गई है, जिसमें आगे की रणनीति तय की जाएगी।गौरतलब है कि इन दिनों यूनिवर्सिटी में “झंकार” प्रोग्राम चल रहा है और बुधवार को सतिंदर सरताज का लाइव शो प्रस्तावित है। ऐसे में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन पर अतिरिक्त दबाव बन गया है।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

इशिता बतिश का डबल गोल्डन कमाल, एम.टेक अर्बन प्लानिंग में फिर बनीं यूनिवर्सिटी टॉपर

दैनिक खबरनामा/ब्यूरो/मोहाली/ 06 जून 2026: गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (जीएनडीयू), अमृतसर की…
Share to :

अभिभावकों को बड़ी राहत: पंजाब में निजी स्कूल अब सालाना 5% से अधिक नहीं बढ़ा सकेंगे फीस

दैनिक खबरनामा। चंडीगढ़, 3 जून 2026: पंजाब सरकार ने निजी स्कूलों द्वारा…
Share to :

फर्जी वीडियो को लेकर मुख्यमंत्री भगवंत मान का बड़ा बयान, बोले— मेरी छवि खराब करने की साजिश रची जा रही है

दैनिक खबरनामा| चंडीगढ़, 16 जून 2026. पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान…
Share to :

कांग्रेस पूरी तरह एकजुट, 2027 में करेगी सत्ता में वापसी: वड़िंग

पीएयू में चन्नी का स्वागत, विश्वविद्यालय के लिए 1000 करोड़ रुपये की…
Share to :