पंजाब 18 मार्च 2026 (जगदीश कुमार) पंजाब में कमीशन ने आज करोरन में खरड़ और माजरी के व्यापारियों के साथ बैठक कर उनकी समस्याओं और शिकायतों को सुना। कमीशन ने व्यापारियों की बातों को गंभीरता से लेते हुए आश्वासन दिया कि सभी मुद्दों का समाधान एक महीने के भीतर तय समयसीमा में किया जाएगा।
बैठक के दौरान कमीशन ने मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली सरकार की व्यापारियों के प्रति प्रतिबद्धता दोहराई और राज्य में सुचारू व व्यापार-अनुकूल माहौल बनाने पर जोर दिया।जिला स्तरीय ट्रेडर्स कमीशन के चेयरमैन रणजीत पाल सिंह, वाइस चेयरमैन तरलोचन सिंह और खरड़ विधानसभा के चेयरमैन यशपाल बंसल भी इस मौके पर मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि बैठक में उठाए गए सभी मुद्दों को प्राथमिकता के आधार पर हल किया जाएगा।जिला प्रशासन की ओर से एसडीएम खरड़ गुरमीत सिंह ने भी पूरा सहयोग देने का भरोसा दिया और तय समयसीमा में समस्याओं के समाधान की बात कही।बैठक में विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी शामिल हुए। प्रतिभागियों ने कहा कि यह पहल सरकार की व्यापारियों के साथ बेहतर संवाद और उनकी समस्याओं के त्वरित समाधान की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

इशिता बतिश का डबल गोल्डन कमाल, एम.टेक अर्बन प्लानिंग में फिर बनीं यूनिवर्सिटी टॉपर

दैनिक खबरनामा/ब्यूरो/मोहाली/ 06 जून 2026: गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (जीएनडीयू), अमृतसर की…
Share to :

अभिभावकों को बड़ी राहत: पंजाब में निजी स्कूल अब सालाना 5% से अधिक नहीं बढ़ा सकेंगे फीस

दैनिक खबरनामा। चंडीगढ़, 3 जून 2026: पंजाब सरकार ने निजी स्कूलों द्वारा…
Share to :

फर्जी वीडियो को लेकर मुख्यमंत्री भगवंत मान का बड़ा बयान, बोले— मेरी छवि खराब करने की साजिश रची जा रही है

दैनिक खबरनामा| चंडीगढ़, 16 जून 2026. पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान…
Share to :

कांग्रेस पूरी तरह एकजुट, 2027 में करेगी सत्ता में वापसी: वड़िंग

पीएयू में चन्नी का स्वागत, विश्वविद्यालय के लिए 1000 करोड़ रुपये की…
Share to :