पंजाब 19 मार्च 2026( दैनिक खबरनामा ) पंजाबी सिंगर मनकीरत औलख को एक बार फिर जान से मारने की धमकी मिली है। इस बार बंबीहा गैंग से जुड़े गैंगस्टर लक्की पटियाल की एक ऑडियो रिकॉर्डिंग सामने आई है, जिसमें वह सिंगर को खुली धमकी देता सुनाई दे रहा है। ऑडियो में कहा गया है कि चंडीगढ़ के सेक्टर-9 में हुई हालिया हत्या के बाद अब मनकीरत औलख की बारी है, चाहे वह कितनी भी सुरक्षा क्यों न ले लें।गौरतलब है कि हाल ही में सेक्टर-9 में एक प्रॉपर्टी डीलर की 12 गोलियां मारकर हत्या कर दी गई थी, जिसकी जिम्मेदारी खुद लक्की पटियाल ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए ली थी। उसने दावा किया कि मृतक उनके विरोधियों को जानकारी दे रहा था।मनकीरत औलख को पहले भी कई बार धमकियां मिल चुकी हैं। अगस्त 2025 में उन्हें विदेशी नंबर से कॉल और व्हाट्सऐप मैसेज के जरिए जान से मारने की धमकी दी गई थी। वहीं, 2023 में उनकी कार का करीब 2 किलोमीटर तक पीछा भी किया गया था, जिसकी CCTV फुटेज सामने आई थी। इसके बाद पुलिस ने उनकी सुरक्षा बढ़ा दी थी।इससे पहले 2022 में भी दविंदर बंबीहा ग्रुप ने सोशल मीडिया पर उन्हें धमकी दी थी। वहीं 2021 में उनके करीबी यूथ अकाली नेता विक्की मिड्डूखेड़ा की मोहाली में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।इसके अलावा, 2022 में सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड के बाद भी मनकीरत औलख विवादों में रहे थे। हालांकि, पुलिस जांच में उन्हें क्लीन चिट मिल चुकी है।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

इशिता बतिश का डबल गोल्डन कमाल, एम.टेक अर्बन प्लानिंग में फिर बनीं यूनिवर्सिटी टॉपर

दैनिक खबरनामा/ब्यूरो/मोहाली/ 06 जून 2026: गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (जीएनडीयू), अमृतसर की…
Share to :

अंब साहिब गुरुद्वारा जमीन रजिस्ट्री मामला मैनेजर पर फर्जीवाड़े के आरोप, SGPC ने शुरू की कार्रवाई

पंजाब 4 फरवरी 2026 ( दैनिक खबरनामा) पंजाब मोहाली जिले के प्रसिद्ध…
Share to :

पेपर मिल हादसा सफाई के दौरान मजदूर की दर्दनाक मौत

पंजाब 18 मार्च 2026( दैनिक खबरनामा ) पंजाब के डेराबस्सी में मंगलवार…
Share to :

कबड्डी खिलाड़ी राणा बलाचौरिया हत्याकांड पर हाईकोर्ट सख्त, DGP से जवाब तलब

मोहाली 30 दिसम्बर (जगदीश कुमार)मोहाली में कबड्डी खिलाड़ी राणा बलाचौरिया की सरेआम…
Share to :