हरियाणा 19 मार्च 2026( दैनिक खबरनामा ) हरियाणा मानवाधिकार आयोग ने हिसार के अग्रोहा ब्लॉक के गांव जगान स्थित सरकारी उच्च विद्यालय में छात्राओं को अपमानजनक सजा दिए जाने के मामले को गंभीरता से लिया है। यह मामला 7 मार्च 2026 को सामने आया, जब एक समाचार रिपोर्ट में खुलासा हुआ कि कुछ छात्राओं को मुर्गा बनाकर पूरे स्कूल परिसर में घुमाया गया। इस घटना के तीन वीडियो भी सामने आए हैं, जिन्हें जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय को ई-मेल के जरिए भेजा गया है।वीडियो सामने आने के बाद जिला शिक्षा अधिकारी ने जांच के लिए एक समिति गठित कर दी है। आयोग के अध्यक्ष जस्टिस ललित बत्रा और सदस्य कुलदीप जैन व दीप भाटिया ने घटना को बेहद गंभीर बताते हुए कहा कि यदि आरोप सही पाए जाते हैं, तो यह छात्राओं की गरिमा, सुरक्षा और मानसिक स्वास्थ्य के साथ गंभीर खिलवाड़ है।
आयोग ने स्पष्ट किया कि स्कूलों में अनुशासन के नाम पर किसी भी तरह का शारीरिक दंड या मानसिक उत्पीड़न स्वीकार्य नहीं है। छात्राओं को सार्वजनिक रूप से अपमानित करना उनके मानवाधिकारों का उल्लंघन है और ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ अभियान की भावना के भी खिलाफ है।मामले की जांच के लिए आयोग ने हिसार के उपायुक्त, पुलिस अधीक्षक, जिला शिक्षा अधिकारी और स्कूल के प्रधानाचार्य से विस्तृत रिपोर्ट तलब की है और निर्देश दिया है कि अगली सुनवाई से पहले सभी रिपोर्ट प्रस्तुत की जाएं।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

पांच साल बाद भी नहीं बदली तस्वीर मनमोहन नगर के लोग नारकीय जीवन जीने को मजबूर

दैनिक खबरनमा 26 अप्रैल 2026 अंबाला सिटी। वार्ड-5 के मनमोहन नगर में…
Share to :

महिला आयोग का सख्त रुख गायक मासूम शर्मा को समन, 18 अप्रैल को पेश होने के आदेश

दैनिक खबरनामा 12 अप्रैल 2026 पंचकूला हरियाणा राज्य महिला आयोग ने हरियाणवी…
Share to :

पंचकूला सिविल अस्पताल की इमरजेंसी में ग्लूकोज-आईवी सेट खत्म, मरीजों को 200–400 रुपये खर्च कर बाहर से खरीदना पड़ा

हरियाणा 19 फरवरी 2026 (दैनिक खबरनामा) हरियाणा के पंचकूला। सेक्टर-6 स्थित सिविल…
Share to :

कुरुक्षेत्र में ससुर ने की आत्महत्या पुत्रवधू व उसके रिश्तेदारों पर उत्पीड़न के आरोप, सुसाइड से पहले बनाया वीडियो

दैनिक खबरनामा 3 मई 2026 हरियाणा के कुरुक्षेत्र जिले में एक व्यक्ति…
Share to :