पंजाब 21 मार्च 2026(दैनिक खबरनामा) पंजाब के मोहाली जिला पुलिस में बड़े स्तर पर फेरबदल किया गया है, जिसमें 15 पुलिस अधिकारियों और मुलाजिमों के ट्रांसफर किए गए हैं। इस फेरबदल के दौरान कई थानों के एसएचओ भी बदले गए हैं। युवक के मर्डर मामले के बाद पुलिस लाइन भेजे गए इंस्पेक्टर अमन बैदवान को दोबारा थाना फेज-11 की जिम्मेदारी सौंप दी गई है।वहीं, योगेश कुमार को फेज-11 से हटाकर थाना लालड़ू भेजा गया है, जबकि रणवीर सिंह को कंट्रोल रूम में तैनात किया गया है। इंस्पेक्टर सुनील कुमार को थाना हंडेसरा का प्रभारी बनाया गया है और गुरु मिहर सिंह को पुलिस लाइन भेजा गया है।खरड़ और कुराली में भी बदलाव किए गए हैं। इंस्पेक्टर हर्ष मोहन को थाना सिटी कुराली का प्रभारी नियुक्त किया गया है। गुरप्रीत सिंह को सिटी कुराली से हटाकर थाना सदर खरड़ भेजा गया है, जबकि अमनदीप सिंह चौहान को सदर खरड़ से मटौर थाना का प्रभारी बनाया गया है। सिमरनजीत सिंह को ऑपरेशन सेल से सोहाना थाना का एसएचओ लगाया गया है।इसके अलावा, सोहाना के एसएचओ सुनील कुमार को साइबर क्राइम विंग में तैनात किया गया है, जबकि सतविंदर सिंह को साइबर क्राइम से ऑपरेशन सेल भेजा गया है। सब-इंस्पेक्टर परविंदर सिंह को पुलिस लाइन से ट्रैफिक जोन-3 का इंचार्ज बनाया गया है।
यह फेरबदल कानून-व्यवस्था को और मजबूत करने के उद्देश्य से किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

बठिंडा में पुलिस टीम पर हमला, आरोपी को छुड़ाने की कोशिश 28 लोगों पर केस दर्ज

दैनिक खबरममा 1 मई 2026 बठिंडा जिले के ढिपाली गांव में धोखाधड़ी…

मोहाली के Ivy Hospital पर 45 लाख का जुर्माना, मेडिकल लापरवाही से 19 वर्षीय छात्रा की मौत

पंजाबी मार्च 2026(दैनिक खबरनामा ) पंजाब चंडीगढ़ राज्य उपभोक्ता विवाद निवारण आयोग…

कीटनाशकों का अंधाधुंध इस्तेमाल बना खतरा मिट्टी के जरूरी सूक्ष्मजीव तेजी से हो रहे खत्म

दैनिक खबरनामा चंडीगढ़, 22 अप्रैल 2026 खेती में अधिक उत्पादन की होड़…

जनगणना तैयारियों की समीक्षा डीसी कोमल मित्तल ने दिए जरूरी निर्देश

दैनिक ख़बरनामा एसएएस नगर, 28 अप्रैल 2026 डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल ने…