चंडीगढ़ 22 मार्च 2026( दैनिक खबरनामा ) चंडीगढ़ के सेक्टर-9 में प्रॉपर्टी डीलर चमनप्रीत की हत्या के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। जांच में सामने आया है कि आरोपियों ने वारदात को अंजाम देने के लिए दो अलग-अलग लोकेशन पर प्लानिंग की थी। अगर चमनप्रीत सेक्टर-9 नहीं पहुंचता, तो सेक्टर-35 में हत्या की तैयारी की गई थी।18 मार्च को चमनप्रीत अपने दो दोस्तों के साथ जिम करने सेक्टर-9 आया था। करीब 20 मिनट बाद वह दोस्तों से सेक्टर-35 में बाल कटवाने की बात कहकर जिम से बाहर निकला। जैसे ही वह गाड़ी में बैठने लगा, पहले से घात लगाए शूटरों ने उस पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।परिजनों का आरोप है कि शूटरों को चमनप्रीत की हर गतिविधि की सटीक जानकारी थी, जो किसी स्थानीय व्यक्ति द्वारा दी गई थी। उन्हें जिम के समय से लेकर उसके मूवमेंट तक की पूरी जानकारी थी।मामले में चमनप्रीत के पार्टनर बलकार सिंह ने खुलासा किया है कि गैंगस्टर लकी पटियाल सिंगर बब्बू मान के शो को लेकर नाराज था। इसी विवाद के चलते उसने चमनप्रीत पर शो रुकवाने का दबाव बनाया था।परिवार के अनुसार, करीब एक साल पहले चमनप्रीत को विदेश से प्रिंस चौहान के नाम पर फिरौती की कॉल भी आई थी। हालांकि उस समय मामला आपसी बातचीत से सुलझा लिया गया था, लेकिन इसकी सूचना पुलिस को नहीं दी गई। बताया जा रहा है कि प्रिंस चौहान भी लकी पटियाल गैंग से जुड़ा है।जांच में यह भी सामने आया है कि पहले चमनप्रीत और लकी पटियाल के संबंध अच्छे थे, लेकिन बब्बू मान के शो को लेकर विवाद के बाद दोनों के बीच दुश्मनी बढ़ गई, जो अब इस हत्या की बड़ी वजह मानी जा रही है।पुलिस मामले की गहन जांच में जुटी हुई है और शूटरों के साथ-साथ लोकल मददगारों की भी तलाश की जा

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

ट्राइसिटी में महंगे प्लॉट-फ्लैट पर हाईकोर्ट सख्त, कहा हाउसिंग एजेंसियां मुनाफाखोरी में लगीं, सस्ती आवास योजना का प्रस्ताव पेश करें

चंडीगढ़ 10 मार्च 2026( दैनिक खबरनामा ) चंडीगढ़। पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट ने चंडीगढ़,…
Share to :

होली पर चंडीगढ़ में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, हुड़दंग करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई

चंडीगढ़ 4 मार्च 2026( दैनिक खबरनामा ) चंडीगढ़ में होली के त्योहार…
Share to :

चंडीगढ़ में सुरक्षा के नाम पर दिखावा! 50 नाकों पर नहीं हो रही चेकिंग, बेखौफ गुजर रहे वाहन”

दैनिक खबरनामा 27 मार्च 2026 चंडीगढ़ में हाल ही में हुई फायरिंग…
Share to :

डीएम सुसाइड केस में CBI जांच की मांग तेज, मोहाली में भाजपा का जोरदार प्रदर्शन

पंजाब 14 मार्च 2026( दैनिक खबरनामा ) पंजाब वेयरहाउस कॉरपोरेशन के डीएम…
Share to :