पंजाब 23 मार्च 2026( दैनिक खबरनामा ) पंजाब के मोहाली के सेक्टर-94 में चोरों ने एक सेशन जज के घर बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दिया। घर करीब 15 दिनों से बंद पड़ा था, जिसका फायदा उठाकर चोर पीछे के दरवाजे से अंदर घुस गए और पूरे घर की तलाशी लेकर फरार हो गए।जानकारी के मुताबिक, सेशन जज नीलम अरोड़ा अपने गनमैन के साथ मोगा में ड्यूटी पर थीं और परिवार सहित 5 मार्च 2026 को घर बंद कर गई थीं। 20 मार्च की रात जब वे वापस लौटीं तो मुख्य दरवाजे का ताला टूटा हुआ मिला। घर के अंदर सभी कमरे अस्त-व्यस्त थे, अलमारियां खुली पड़ी थीं और सामान बिखरा हुआ था।चोर घर से पीतल के बर्तन, भगवान श्रीकृष्ण की मूर्ति, बाथरूम के नल, पानी की फिटिंग वाले पाइप सहित अन्य धातु का सामान चोरी कर ले गए। हैरानी की बात यह रही कि चोरों ने धार्मिक वस्तुओं को भी नहीं छोड़ा।शिकायतकर्ता हरिंदर सिंह, जो पंजाब पुलिस में तैनात हैं, ने बताया कि चोरों ने बेहद सुनियोजित तरीके से घर के हर कोने को खंगाला। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

पंजाब गौ सेवा आयोग के वाइस चेयरमैन बने कीमती भगत, कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत की मौजूदगी में संभाला पद

पंजाब 27 फरवरी 2026 (जगदीश कुमार) पंजाब के मोहाली से नगर में…
Share to :

जालंधर में बच्चों के झगड़े ने लिया हिंसक रूप ईंट लगने से महिला घायल, सिर में लगे 4 टांके

दैनिक ख़बरनामा 11 मई 2026 जालंधर शहर की नूरपुर कॉलोनी में बच्चों…
Share to :

बलौंगी में नशा विरोधी अभियान के दौरान 3 युवक काबू, डोप टेस्ट पॉजिटिव

दैनिक ख़बरनामा एस.ए.एस नगर 22 अप्रैल 2026 पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ…
Share to :

बनूर मंडी में गेहूं खरीद सीजन की शुरुआत, MLA नीना मित्तल ने किया शुभारंभ

दैनिक खबर नंबर 3 अप्रैल 2026 राजपुरा की विधायक श्रीमती नीना मित्तल…
Share to :