चंडीगढ़ 24 मार्च 2026( दैनिक खबरनामा ) चंडीगढ़ में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान भगवंत मान ने ऐलान किया कि पंजाब पहली बार पुरुषों की एशियाई हॉकी चैंपियनशिप की मेज़बानी करेगा। इस टूर्नामेंट में एशियन गेम्स की टॉप 6 टीमें हिस्सा लेंगी और मुकाबले 26-27 अक्टूबर से शुरू होंगे। सभी मैच मोहाली और जालंधर में खेले जाएंगे।सीएम ने बताया कि इससे पहले 1997 में जालंधर में भारत-पाकिस्तान के बीच टेस्ट मैच हुआ था, लेकिन इस स्तर का बड़ा इंटरनेशनल टूर्नामेंट पहली बार पंजाब में आयोजित होगा। इसके अलावा हॉकी अधिकारियों ने हर साल 4-नेशन टूर्नामेंट कराने का भी प्रस्ताव दिया है।खेलों को बढ़ावा देने के लिए सरकार ने खिलाड़ियों के डाइट अलाउंस को बढ़ाकर 480 रुपए प्रतिदिन कर दिया है और उनके लिए विशेष शेफ भी नियुक्त किए जाएंगे, ताकि उन्हें बेहतर ट्रेनिंग और पोषण मिल सके।वहीं, बैडमिंटन अंडर-13 राष्ट्रीय प्रतियोगिता की मेज़बानी भी पंजाब को 44 साल बाद मिली है, जो जालंधर में आयोजित होगी। यह कदम राज्य में खेलों के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने और खिलाड़ियों को बेहतर अवसर देने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
You May Also Like
डिफरेंटली डिफरेंट पंचम’ ने बांधा समां: पंचम दा के अमर गीतों से सजी संगीतमय शाम, हर साल होगा आयोजन
- Kumar
- June 29, 2026
चंडीगढ़ में सोमवार को किसान आंदोलन, कई सड़कें रहेंगी बंद; ट्रैफिक पुलिस ने जारी की एडवाइजरी
- Editorial Team
- July 12, 2026
मोहाली में वेरका की नई पहल: मोबाइल वैन से मिलेगा सस्ता खुला दूध, प्लास्टिक कचरा घटाने पर जोर
- Editorial Team
- June 7, 2026
बलटाना के वार्ड-4 में सड़क पर बना खतरनाक गड्ढा, स्थानीय निवासियों में चिंता
- Editorial Team
- June 9, 2026