चंडीगढ़ 24 मार्च 2026( दैनिक खबरनामा) चंडीगढ़ से सांसद मनीष तिवारी ने शहर की पहचान मानी जाने वाली सुखना लेक को लेकर गंभीर चेतावनी दी है। उन्होंने संसद में मुद्दा उठाते हुए कहा कि अगर हालात ऐसे ही रहे तो आने वाले 20 वर्षों में यह ऐतिहासिक झील पूरी तरह खत्म हो सकती है। तिवारी के अनुसार, पिछले 68 वर्षों में लेक का लगभग 56% क्षेत्रफल खत्म हो चुका है, जिसका मुख्य कारण लगातार सिल्ट जमना और उचित संरक्षण की कमी है।उन्होंने केंद्र सरकार से इस मामले में तत्काल ठोस कदम उठाने की मांग की और कहा कि यह सिर्फ पर्यावरण नहीं, बल्कि चंडीगढ़ की पहचान से जुड़ा मुद्दा है। सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के बावजूद जमीनी स्तर पर सुधार नहीं दिख रहा।इसके साथ ही सांसद ने Government Medical College and Hospital (GMCH-32) में वेंटिलेटरों की खराब स्थिति पर भी सवाल उठाए। उन्होंने बताया कि अस्पताल में मौजूद 99 वेंटिलेटरों में से केवल 35 ही काम कर रहे हैं, जबकि 64 मशीनें बंद पड़ी हैं।तिवारी ने स्वास्थ्य मंत्रालय से जवाब मांगते हुए कहा कि कोविड-19 के दौरान उपलब्ध कराए गए वेंटिलेटर इतनी बड़ी संख्या में खराब क्यों हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर जल्द सुधार नहीं हुआ तो मरीजों के लिए स्थिति और गंभीर हो सकती है।
You May Also Like
इशिता बतिश का डबल गोल्डन कमाल, एम.टेक अर्बन प्लानिंग में फिर बनीं यूनिवर्सिटी टॉपर
दैनिक खबरनामा/ब्यूरो/मोहाली/ 06 जून 2026: गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (जीएनडीयू), अमृतसर की…
- Editorial Team
- June 6, 2026
अभिभावकों को बड़ी राहत: पंजाब में निजी स्कूल अब सालाना 5% से अधिक नहीं बढ़ा सकेंगे फीस
- Editorial Team
- June 3, 2026
फर्जी वीडियो को लेकर मुख्यमंत्री भगवंत मान का बड़ा बयान, बोले— मेरी छवि खराब करने की साजिश रची जा रही है
- Editorial Team
- June 16, 2026