चंडीगढ़ 24 मार्च 2026(दैनिक खबरनामा ) चंडीगढ़ में CREST से जुड़े करीब 75 करोड़ रुपये के ठगी मामले में जांच तेज हो गई है। आर्थिक अपराध शाखा (EOW) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए IDFC फर्स्ट बैंक के ब्रांच मैनेजर रिभव ऋषि, रिलेशनशिप मैनेजर अभय सिंह और उसकी पत्नी स्वाति सिंगला को प्रोडक्शन वारंट पर लेकर 7 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है।इन सभी आरोपियों से मामले के मास्टरमाइंड विक्रम वधावा के साथ आमने-सामने बैठाकर पूछताछ की जाएगी, ताकि पूरे घोटाले की कड़ियां जोड़ी जा सकें। इससे पहले पंचकूला ACB ने इन्हें गिरफ्तार किया था, जिसके बाद अब EOW ने अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।जांच एजेंसियां इस मामले को केवल 75 करोड़ की ठगी तक सीमित नहीं रख रही हैं, बल्कि नगर निगम के स्मार्ट सिटी फंड के 116.84 करोड़ रुपये के कथित हेरफेर के एंगल से भी जांच कर रही हैं। दोनों मामलों के बीच कनेक्शन की संभावना जताई जा रही है।प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि सरकारी विभागों के खाते निजी बैंक में खुलवाकर रकम को शेल कंपनियों में ट्रांसफर किया गया। इसके बाद इस पैसे को शेयर बाजार, गोल्ड और रियल एस्टेट में निवेश करने के संकेत मिले हैं।मामले की गंभीरता को देखते हुए 8 सदस्यीय SIT का गठन किया गया है, जो चंडीगढ़ और हरियाणा के सरकारी खातों से जुड़े गबन की गहराई से जांच कर रही है। साथ ही कई अधिकारियों की भूमिका भी संदेह के घेरे में है।EOW को कुछ ट्रांजेक्शन आरोपियों और उनकी पत्नी दिव्या अरोड़ा से जुड़े खातों तक पहुंचने के संकेत भी मिले हैं। आने वाले दिनों में इस घोटाले में और बड़े खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

पंजाब विधानसभा में हंगामा प्रश्न शामिल न होने पर बाजवा के आरोप, कांग्रेस विधायकों का वॉकआउट

चंडीगढ़ 9 मार्च 2026( दैनिक खबरनामा) चंडीगढ़ में Punjab विधानसभा के बजट…
Share to :

महिलाओं के हार्मोनल स्वास्थ्य और मोटापे पर राष्ट्रीय मंथन 7–8 मार्च को मोहाली में

चंडीगढ़ 6 मार्च 2026 (जगदीश कुमार) इंटरनेशनल वूमेन डे के अवसर पर…
Share to :

चंडीगढ़ में घर खरीदने वालों के लिए खुशखबरी 15 साल बाद आएगी नई हाउसिंग स्कीम, सेक्टर 53 में बनेंगे फ्लैट

चंडीगढ़ 10 जनवरी(जगदीश कुमार)चंडीगढ़ में अपने घर का सपना देख रहे लोगों…
Share to :

पंजाबी सिंगर प्रेम ढिल्लों पर गन कल्चर व नशा प्रमोट करने के आरोप, FIR दर्ज करने की मांग

चंडीगढ़ 22 जनवरी (जगदीश कुमार) चंडीगढ़ पंजाबी संगीत जगत के चर्चित गायक…
Share to :