चंडीगढ़ 25 मार्च 2026( दैनिक खबरनामा ) चंडीगढ़ में हाल ही में हुई गोलीबारी और हत्या की सनसनीखेज घटनाओं के बाद पुलिस प्रशासन पूरी तरह एक्शन मोड में आ गया है। पंजाब के राज्यपाल एवं चंडीगढ़ के प्रशासक गुलाबचंद कटारिया की सख्त नाराजगी के बाद शहर में अपराध पर लगाम कसने के लिए विशेष ‘एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स’ (AGTF) का गठन किया गया है।इस नई टास्क फोर्स की जिम्मेदारी दो तेजतर्रार पुलिस अधिकारियों—इंस्पेक्टर हरिंदर सेखों और इंस्पेक्टर सतेंद्र दुहान—को सौंपी गई है। इंस्पेक्टर सेखों पहले भी तनिष्क डकैती जैसे चर्चित मामलों और कई बड़े गैंगस्टरों को पकड़ने में अपनी काबिलियत साबित कर चुके हैं। वहीं, क्राइम ब्रांच में सेवाएं दे चुके इंस्पेक्टर दुहान ने बीते दो वर्षों में हत्या और फायरिंग की कई बड़ी वारदातों को सुलझाया है। दोनों के नेतृत्व में 15-15 पुलिसकर्मियों की टीमें तैनात की जाएंगी और उन्हें कार्रवाई के लिए पूरी छूट दी गई है।सूत्रों के अनुसार, इस टास्क फोर्स की सीधी मॉनिटरिंग वरिष्ठ पुलिस अधिकारी करेंगे। टीम को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि शहर में प्रवेश करने वाले किसी भी गैंगस्टर को तुरंत गिरफ्तार किया जाए। साथ ही, यदि कोई अपराधी वारदात के बाद फरार होने में सफल होता है, तो संबंधित अधिकारियों पर भी सख्त विभागीय कार्रवाई की जाएगी।प्रशासक की फटकार के बाद पुलिस महकमे में तेजी से हलचल बढ़ी है और अब शहर को अपराध मुक्त बनाने के लिए सख्त कदम उठाए जा रहे हैं।
You May Also Like
डिफरेंटली डिफरेंट पंचम’ ने बांधा समां: पंचम दा के अमर गीतों से सजी संगीतमय शाम, हर साल होगा आयोजन
- Kumar
- June 29, 2026
चंडीगढ़ में सोमवार को किसान आंदोलन, कई सड़कें रहेंगी बंद; ट्रैफिक पुलिस ने जारी की एडवाइजरी
- Editorial Team
- July 12, 2026
मोहाली में वेरका की नई पहल: मोबाइल वैन से मिलेगा सस्ता खुला दूध, प्लास्टिक कचरा घटाने पर जोर
- Editorial Team
- June 7, 2026
बलटाना के वार्ड-4 में सड़क पर बना खतरनाक गड्ढा, स्थानीय निवासियों में चिंता
- Editorial Team
- June 9, 2026