हरियाणा 24 मार्च 2026( दैनिक खबरनामा) हरियाणा के फतेहाबाद के जाखल क्षेत्र से सटे पंजाब के गांव बंगा बसेरा में सोमवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो सगे भाइयों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान हिमांशु जिंदल और विशाल जिंदल के रूप में हुई है, जो जाखल में आढ़त का काम करते थे।जानकारी के अनुसार, दोनों भाई अपने चाचा दर्शन के बेटे की शादी समारोह में शामिल होने के लिए पातड़ा के पास दिड़बा गए थे। शादी समारोह से लौटते समय सुबह करीब 5 बजे उनकी कार हादसे का शिकार हो गई।बताया जा रहा है कि दोनों अपनी गाड़ी से वापस जाखल शहर की ओर आ रहे थे, तभी यह हादसा हुआ। देखते ही देखते शादी की खुशियां मातम में बदल गईं और परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा।स्थानीय लोगों के अनुसार, हादसे के बाद दोनों के शवों को पातड़ा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में रखवाया गया है। घटना की सूचना मिलते ही परिवार और इलाके में शोक की लहर दौड़ गई।
You May Also Like
कुरुक्षेत्र में पुलिस-बदमाश मुठभेड़, जर्मनी से डिपोर्ट युवक घायल
- Editorial Team
- June 15, 2026
अंबाला के युवक पर अमित शाह और चारधाम को बम से उड़ाने की धमकी का आरोप, सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट पर
- Editorial Team
- June 23, 2026