दैनिक खबरनामा 26 मार्च 2026 हरियाणा सरकार ने प्रशासनिक व्यवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से बड़ा फेरबदल करते हुए 21 आईएएस और 42 एचसीएस अधिकारियों के तबादले और नई नियुक्तियां कर दी हैं। इस संबंध में आदेश जारी कर दिए गए हैं और सभी बदलाव तत्काल प्रभाव से लागू कर दिए गए हैं।
सरकार ने इस बदलाव के जरिए विभिन्न विभागों और जिलों में कार्यप्रणाली को और प्रभावी बनाने की कोशिश की है। कई वरिष्ठ अधिकारियों को अतिरिक्त जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं, जबकि कई को महत्वपूर्ण पदों पर नई तैनाती दी गई है।जारी आदेशों के अनुसार, अमित कुमार अग्रवाल को उनके वर्तमान कार्यभार के साथ कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड का सदस्य सचिव नियुक्त किया गया है। गीता भारती को हिसार मंडल का आयुक्त बनाया गया है। वहीं, रवि प्रकाश गुप्ता को शहरी संपदा विभाग का सचिव और गुरुग्राम मंडल का आयुक्त नियुक्त किया गया है।नरहरि सिंह बांगड़ को कंफेड का प्रबंध निदेशक बनाया गया है, जबकि सत्येंद्र दुहान को कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग में निदेशक और अतिरिक्त सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई है। सतबीर सिंह को फायर सर्विसेज का निदेशक और आयुष्मान भारत हेल्थ प्रोटेक्शन अथॉरिटी का मुख्य कार्यकारी अधिकारी नियुक्त किया गया है।इसके अलावा, वंदना डिसोदिया को गृह विभाग में अतिरिक्त सचिव के साथ हरियाणा अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास निगम की प्रबंध निदेशक बनाया गया है। जयदीप कुमार को पब्लिक हेल्थ इंजीनियरिंग विभाग में अतिरिक्त सचिव नियुक्त किया गया है।लक्षित सरीन को हांसी में एडीसी-कम-डीसीआरआईओ के साथ जिला नगर आयुक्त की जिम्मेदारी दी गई है। इस व्यापक फेरबदल को प्रशासनिक दक्षता बढ़ाने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

UPSC सिविल सर्विस 2025 में पंचकूला के एकांश ढुल ने हासिल की तीसरी रैंक, CM नायब सिंह सैनी ने दी बधाई

हरियाणा 5 मार्च 2026(दैनिक खबरनामा ) हरियाणा UPSC सिविल सर्विस परीक्षा 2025…
Share to :

पंचकूला की क्राइम ब्रांच 19 की टीम ने आरोपी फाइनेंसर को किया कोर्ट में पेश। 3 दिन का मिला पुलिस रिमांड

पंचकूला 9 जनवरी (जगदीश कुमार) पंचकूला कोर्ट में क्राइम ब्रांच 19 को…
Share to :

पंचकूला सिविल अस्पताल की इमरजेंसी में ग्लूकोज-आईवी सेट खत्म, मरीजों को 200–400 रुपये खर्च कर बाहर से खरीदना पड़ा

हरियाणा 19 फरवरी 2026 (दैनिक खबरनामा) हरियाणा के पंचकूला। सेक्टर-6 स्थित सिविल…
Share to :

पतंग पकड़ने के चक्कर में बुझ गईं दो मासूम ज़िंदगियां, बालटाना के हरमिलाप नगर कॉलोनी के पास रेलवे ट्रैक पर ट्रेन की चपेट में आकर दो नाबालिग बच्चों की दर्दनाक मौत

हरियाणा 26 जनवरी 2026 (दैनिक खबरनामा ) हरियाणा के बालटाना स्थित हरमिलाप…
Share to :