दैनिक खबरनामा 26 मार्च 2026 पंजाब में पुलिस विभाग के एक एसपी (SP) रैंक के अधिकारी पर एक महिला ने बेहद गंभीर आरोप लगाए हैं, जिससे प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया है। महिला का आरोप है कि अधिकारी ने पहले से शादीशुदा होने के बावजूद उसे धोखे में रखकर मंदिर में फर्जी शादी की और लंबे समय तक उसका यौन शोषण किया।महिला के अनुसार, वह एक मामले के सिलसिले में मोगा में तैनात एसपी के संपर्क में आई थी। इसी दौरान अधिकारी ने मदद का भरोसा देकर उससे नजदीकियां बढ़ाईं और उसे अपने झांसे में ले लिया। जब महिला ने विरोध किया, तो आरोपी ने मंदिर में शादी का नाटक रचाया, जिसके बाद उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए गए और कथित रूप से मारपीट भी की गई।महिला ने यह भी आरोप लगाया है कि वह दो बार गर्भवती हुई, लेकिन हर बार अधिकारी ने जबरन उसका गर्भपात करवा दिया। इसके अलावा उसने अधिकारी पर भ्रष्टाचार के भी आरोप लगाए हैं। महिला के मुताबिक, 2015 में भ्रष्टाचार के पैसों से उसके लिए एक घर खरीदा गया था, जिसे बाद में आरोपी की पहली पत्नी ने बेच दिया। इसी दौरान उसे पता चला कि अधिकारी पहले से शादीशुदा है।महिला का कहना है कि उसने 10 सितंबर 2015 को मोगा के एसएसपी कार्यालय में शिकायत दर्ज कराई थी, लेकिन 10 साल तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद उसने पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट का रुख किया।हाईकोर्ट ने मामले को गंभीर मानते हुए पुलिस को तीन सप्ताह के भीतर जांच पूरी कर स्पष्ट और तर्कसंगत रिपोर्ट पेश करने के आदेश दिए हैं। साथ ही अदालत ने यह भी कहा है कि जांच निष्पक्ष और पारदर्शी होनी चाहिए। यदि आरोप झूठे पाए जाते हैं, तो याचिकाकर्ता को भी कानून के तहत सूचित किया जाए।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

वैलेंटाइन डे पर अमृतसर में शादी से पहले दुल्हन फरार, दोनों पक्षों में हंगामा

पंजाब 15 फरवरी 2026 (दैनिक खबरनामा) पंजाब अमृतसर में शादी से ठीक…
Share to :

पंजाब के समग्र विकास और बाल अधिकारों पर चर्चा, गुंजीत रुचि बावा ने मंत्री लाल चंद कातरूचक से की मुलाकात

पंजाब 11 फरवरी 2026(जगदीश कुमार) पंजाब राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग की…
Share to :

मोहाली में सेशन जज के घर बड़ी चोरी 15 दिन से बंद मकान को बनाया निशाना, पीछे के दरवाजे से घुसे चोर

पंजाब 23 मार्च 2026( दैनिक खबरनामा ) पंजाब के मोहाली के सेक्टर-94…
Share to :

मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत मोहाली से तीन बसें अमृतसर रवाना

पंजाब 14 फरवरी 2026 (दैनिक खबरनामा) पंजाब मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के…
Share to :