दैनिक खबरनामा एस.ए.एस. नगर, 26 मार्च 2026पंजाब सरकार और पंजाब पुलिस द्वारा राज्य को नशा-मुक्त बनाने के उद्देश्य से चलाए जा रहे “युद्ध नशों के विरुद्ध अभियान के तहत एस.ए.एस. नगर जिले की डेराबस्सी पुलिस को एक बड़ी सफलता हासिल हुई है।सएसपी हरमनदीप सिंह हंस ने जानकारी देते हुए बताया कि एसपी डेराबस्सी बिक्रमजीत सिंह बराड़ की निगरानी में विशेष पुलिस टीमों का गठन किया गया। इन टीमों का नेतृत्व इंस्पेक्टर सुमित मोर (एसएचओ डेराबस्सी), इंस्पेक्टर योगेश कुमार (एसएचओ लालड़ू) और इंस्पेक्टर सुनील कुमार (एसएचओ हंडेसरा) द्वारा किया गया, जिन्होंने सब-डिवीजन डेराबस्सी में चेकिंग और गश्त अभियान चलाया।इस कार्रवाई के दौरान चार संदिग्ध व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया और तीन अलग-अलग एफआईआर दर्ज की गईं। इनमें एफआईआर नंबर 128 दिनांक 25-03-2026 धारा 22 एनडीपीएस एक्ट थाना डेराबस्सी, एफआईआर नंबर 54 दिनांक 25-03-2026 धारा 27 एनडीपीएस एक्ट थाना लालड़ू और एफआईआर नंबर 22 दिनांक 25-03-2026 धारा 27 एनडीपीएस एक्ट थाना हंडेसरा शामिल हैं।गिरफ्तार आरोपियों की पहचान जसवीर सिंह निवासी सरस्वती विहार डेराबस्सी, अजय कुमार उर्फ बिल्ला निवासी गांव मुबारिकपुर, इंदरपाल सिंह निवासी गांव संघोठा (थाना लालड़ू) और गौरव राणा निवासी गांव राजापुर (थाना हंडेसरा) के रूप में हुई है।चेकिंग के दौरान जसवीर सिंह और अजय कुमार उर्फ बिल्ला के कब्जे से 1110 लोमोटिल गोलियां/कैप्सूल बरामद किए गए।पुलिस हिरासत से भागने की नाकाम कोशिश के दौरान जसवीर सिंह और अजय कुमार उर्फ बिल्ला को चोटें आईं, जिससे उनके हाथ और पैर में फ्रैक्चर हो गया।पुलिस जांच में सामने आया है कि सभी आरोपी पहले भी आपराधिक मामलों में शामिल रह चुके हैं और विभिन्न थानों में इनके खिलाफ कई एफआईआर दर्ज हैं। बरामद नशीले पदार्थ की सप्लाई चेन और स्रोत का पता लगाने के लिए आगे की जांच जारी है।एसएसपी ने दोहराया कि पंजाब को नशा-मुक्त बनाने के लिए इस तरह की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी और नशा तस्करों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

इशिता बतिश का डबल गोल्डन कमाल, एम.टेक अर्बन प्लानिंग में फिर बनीं यूनिवर्सिटी टॉपर

दैनिक खबरनामा/ब्यूरो/मोहाली/ 06 जून 2026: गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (जीएनडीयू), अमृतसर की…
Share to :

अभिभावकों को बड़ी राहत: पंजाब में निजी स्कूल अब सालाना 5% से अधिक नहीं बढ़ा सकेंगे फीस

दैनिक खबरनामा। चंडीगढ़, 3 जून 2026: पंजाब सरकार ने निजी स्कूलों द्वारा…
Share to :

फर्जी वीडियो को लेकर मुख्यमंत्री भगवंत मान का बड़ा बयान, बोले— मेरी छवि खराब करने की साजिश रची जा रही है

दैनिक खबरनामा| चंडीगढ़, 16 जून 2026. पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान…
Share to :

कांग्रेस पूरी तरह एकजुट, 2027 में करेगी सत्ता में वापसी: वड़िंग

पीएयू में चन्नी का स्वागत, विश्वविद्यालय के लिए 1000 करोड़ रुपये की…
Share to :