,दैनिक खबरनामा 27 मार्च 2026 अमृतसर के कथू नंगल गांव में चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। ताजा मामले में चोरों ने श्मशान घाट को भी नहीं बख्शा। यहां से लोहे का गेट, बिजली की तारें और अन्य सामान चोरी करने के साथ-साथ एक मृत महिला की अस्थियां भी गायब कर दीं, जिससे गांव में गहरा दुख और आक्रोश फैल गया है।पीड़ित कुलविंदर सिंह ने बताया कि उन्होंने दो दिन पहले अपनी माता का अंतिम संस्कार किया था और परंपरा के अनुसार अस्थियां वहीं सुरक्षित रखी थीं। जब वे उन्हें लेने पहुंचे तो अस्थियां गायब थीं। उन्होंने इसे धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाली घटना बताया।ग्रामीणों का कहना है कि गांव में मवेशी चोरी, घरों में चोरी और अब श्मशान घाट तक से सामान चोरी होना आम हो गया है। एक व्यक्ति ने लाखों रुपये की भैंस चोरी होने की बात भी कही, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई।सरपंच ने भी बढ़ते अपराधों पर चिंता जताई और इसके पीछे नशा व बेरोजगारी को कारण बताया। फिलहाल पुलिस जांच में जुटी है। वहीं ग्रामीणों ने सुरक्षा बढ़ाने, सीसीटीवी लगाने और 24 घंटे निगरानी की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

पंजाब के बेअदबी कानून पर विवाद हाईकोर्ट में चुनौती, अन्य धर्मग्रंथों का जिक्र न होने पर सवाल

दैनिक खबरनामा 22 अप्रैल 2026 पंजाब सरकार द्वारा पारित ‘जागत जोत श्री…

पंजाब इस समय भीषण धुंध और शीतलहर की चपेट में है। शुक्रवार सुबह घने कोहरे ने जहां जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित किया

मोहाली | 29 नवंबर | जगदीश कुमारपंजाब इस समय भीषण धुंध और…

‘हर बूथ मजबूत’ अभियान के तहत कांग्रेस ने संगठन मजबूत करने का किया आह्वान

बघेल बोले- भाजपा और आप की दोहरी मार झेल रहा पंजाब, वड़िंग…

AAP नेता लक्की ओबराय हत्याकांड मां से बदसलूकी बना हत्या की वजह, होशियारपुर का शूटर निकला बिल्ला केस का आरोपी

पंजाब 10 फरवरी 2026 ( दैनिक खबरनामा ) पंजाब के अमृतसर आम…