,दैनिक खबरनामा 27 मार्च 2026 अमृतसर के कथू नंगल गांव में चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। ताजा मामले में चोरों ने श्मशान घाट को भी नहीं बख्शा। यहां से लोहे का गेट, बिजली की तारें और अन्य सामान चोरी करने के साथ-साथ एक मृत महिला की अस्थियां भी गायब कर दीं, जिससे गांव में गहरा दुख और आक्रोश फैल गया है।पीड़ित कुलविंदर सिंह ने बताया कि उन्होंने दो दिन पहले अपनी माता का अंतिम संस्कार किया था और परंपरा के अनुसार अस्थियां वहीं सुरक्षित रखी थीं। जब वे उन्हें लेने पहुंचे तो अस्थियां गायब थीं। उन्होंने इसे धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाली घटना बताया।ग्रामीणों का कहना है कि गांव में मवेशी चोरी, घरों में चोरी और अब श्मशान घाट तक से सामान चोरी होना आम हो गया है। एक व्यक्ति ने लाखों रुपये की भैंस चोरी होने की बात भी कही, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई।सरपंच ने भी बढ़ते अपराधों पर चिंता जताई और इसके पीछे नशा व बेरोजगारी को कारण बताया। फिलहाल पुलिस जांच में जुटी है। वहीं ग्रामीणों ने सुरक्षा बढ़ाने, सीसीटीवी लगाने और 24 घंटे निगरानी की मांग की है।
You May Also Like
इशिता बतिश का डबल गोल्डन कमाल, एम.टेक अर्बन प्लानिंग में फिर बनीं यूनिवर्सिटी टॉपर
दैनिक खबरनामा/ब्यूरो/मोहाली/ 06 जून 2026: गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (जीएनडीयू), अमृतसर की…
- Editorial Team
- June 6, 2026
अभिभावकों को बड़ी राहत: पंजाब में निजी स्कूल अब सालाना 5% से अधिक नहीं बढ़ा सकेंगे फीस
- Editorial Team
- June 3, 2026
फर्जी वीडियो को लेकर मुख्यमंत्री भगवंत मान का बड़ा बयान, बोले— मेरी छवि खराब करने की साजिश रची जा रही है
- Editorial Team
- June 16, 2026
कांग्रेस पूरी तरह एकजुट, 2027 में करेगी सत्ता में वापसी: वड़िंग
- Editorial Team
- June 1, 2026