दैनिक खबरनामा 29 मार्च 2026 प्रधानमंत्री Narendra Modi ने आज सुबह 11 बजे प्रसारित ‘Mann Ki Baat’ के 132वें एपिसोड के जरिए देश और विदेश में बसे भारतीयों को संबोधित किया। वर्ष 2026 के तीसरे प्रसारण में उन्होंने वैश्विक हालात और देश के सामने खड़ी चुनौतियों पर विस्तार से बात की।अपने संबोधन में प्रधानमंत्री ने कहा कि दुनिया के कई हिस्सों में चल रहे युद्ध और संघर्ष के कारण वैश्विक स्तर पर अस्थिरता बढ़ी है। उन्होंने खास तौर पर ऊर्जा क्षेत्र का जिक्र करते हुए कहा कि जिन इलाकों में युद्ध जारी है, वे दुनिया की ऊर्जा जरूरतों के बड़े केंद्र हैं। इसका असर पेट्रोल और डीजल की उपलब्धता पर पड़ रहा है और वैश्विक स्तर पर संकट की स्थिति बनती जा रही है।प्रधानमंत्री ने भरोसा जताया कि भारत अपने मजबूत वैश्विक संबंधों, विभिन्न देशों से मिल रहे सहयोग और पिछले एक दशक में विकसित हुई क्षमता के बल पर इस चुनौती का सामना कर रहा है। उन्होंने इसे चुनौतीपूर्ण समय बताते हुए देशवासियों से एकजुट रहने की अपील की।इसके साथ ही उन्होंने इस मुद्दे पर राजनीति करने वालों को नसीहत देते हुए कहा कि यह 140 करोड़ देशवासियों के हित से जुड़ा विषय है और इसमें स्वार्थपूर्ण राजनीति का कोई स्थान नहीं होना चाहिए। उन्होंने अफवाह फैलाने वालों से भी सावधान रहने की बात कही और कहा कि ऐसी गतिविधियां देश को नुकसान पहुंचाती हैं।प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में यह भी बताया कि भारत के पड़ोसी क्षेत्र में पिछले एक महीने से भीषण युद्ध चल रहा है, जिसका असर भारतीयों पर भी पड़ रहा है। उन्होंने खाड़ी देशों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वहां काम कर रहे एक करोड़ से अधिक भारतीयों को हर संभव मदद मिल रही है।कार्यक्रम की शुरुआत में प्रधानमंत्री ने कहा कि मार्च का महीना वैश्विक स्तर पर काफी हलचल भरा रहा है। उन्होंने COVID-19 का जिक्र करते हुए कहा कि दुनिया को उम्मीद थी कि महामारी के बाद विकास की नई राह खुलेगी, लेकिन लगातार युद्ध और संघर्ष की स्थितियों ने नई चुनौतियां खड़ी कर दी हैं।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

राजस्थान विश्वविद्यालय में छात्रसंघ चुनावों पर सवाल: टालमटोल के बीच शिक्षा व्यवस्था पर उठे गंभीर प्रश्न

जयपुर 2 जनवरी (दैनिक खबरनामा )राजस्थान विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा लगातार छात्रसंघ चुनावों…
Share to :

राजस्थान के सवाई माधोपुर से बड़ी खबर, मलारना डूंगर में मेगा हाइवे पर भीषण हादसा

राजस्थान 26 जनवरी 2026 (दैनिक खबरनामा) राजस्थान के सवाई माधोपुर जिले के…
Share to :

ऊपर दौड़ेंगी गाड़ियां, नीचे सुरक्षित गुजरेंगे हाथी-गैंडे काजीरंगा एलिवेटेड कॉरिडोर से बदलेगा असम का भविष्य

असम 19 जनवरी (दैनिक खबरनामा) असम अब विकास और वन्यजीव संरक्षण का…
Share to :

फेमा उल्लंघन मामले में ईडी ने सीएम अमरिंदर सिंह के बेटे रणिंदर सिंह को भेजा समन

नई दिल्ली 11 फरवरी 2026( दैनिक खबरनामा ) नई दिल्ली प्रवर्तन निदेशालय…
Share to :