दैनिक खबर नंबर 29 मार्च 2026 हिमाचल प्रदेश में मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। रविवार सुबह से कुल्लू और लाहुल-स्पीति जिलों में मौसम खराब हो गया है और अटल टनल रोहतांग के साउथ पोर्टल के पास ताजा बर्फबारी शुरू हो गई है। बर्फबारी के चलते प्रशासन ने पर्यटकों की आवाजाही पर रोक लगा दी है। सुबह आठ बजे से केवल फोर-बाय-फोर (4×4) वाहनों को ही आवाजाही की अनुमति दी जा रही है।डीएसपी मनाली केडी शर्मा ने लोगों से अपील की है कि वे ऊंचाई वाले क्षेत्रों की यात्रा से बचें और प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का सख्ती से पालन करें, ताकि किसी भी प्रकार की दुर्घटना से बचा जा सके। वहीं, कुल्लू जिला में बारिश का दौर भी शुरू हो गया है, जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है।मौसम विभाग ने राज्य के पांच जिलों—शिमला, मंडी, कुल्लू, कांगड़ा और चंबा—में अंधड़ और ओलावृष्टि को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है, जबकि अन्य जिलों के लिए येलो अलर्ट घोषित किया गया है। पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के कारण 3 अप्रैल तक मौसम खराब बने रहने का पूर्वानुमान है।
मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार 29 मार्च से 3 अप्रैल के बीच प्रदेश में बारिश और बर्फबारी का सिलसिला जारी रह सकता है। 29-30 मार्च और 2-3 अप्रैल को कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश-बर्फबारी के आसार हैं। इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की भी चेतावनी दी गई है।अगले 2-3 दिनों में प्रदेश के कई हिस्सों में अधिकतम तापमान में 4 से 6 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आने की संभावना है, जिससे ठंड एक बार फिर बढ़ सकती है।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

ऊना में मजदूर संगठनों का जोरदार प्रदर्शन, एमसी पार्क में धरना देकर सरकार के खिलाफ की नारेबाजी

हिमाचल प्रदेश 13 फरवरी 2026 ( दैनिक खबरनामा ) हिमाचल प्रदेश के…
Share to :

हिमाचल हाईकोर्ट का बड़ा फैसला बागी पूर्व विधायकों की पेंशन बहाल, सरकार को एक माह में भुगतान का आदेश

दैनिक खबरनामा 10 अप्रैल 2026 हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस से बागी होकर…
Share to :

भट्ठाकुफर में फोरलेन निर्माण का रास्ता साफ जीएसआई रिपोर्ट के बाद जिला प्रशासन ने हटाई रोक

शिमला 8जनवरी (दैनिक खबरनामा)शिमला के भट्ठाकुफर क्षेत्र में प्रस्तावित फोरलेन परियोजना को…
Share to :

हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट का बड़ा आदेश पुलिस में कांस्टेबल से हेड कांस्टेबल पदोन्नति प्रक्रिया की होगी व्यापक समीक्षा

हिमाचल प्रदेश(जगदीश कुमार)हिमाचल हाईकोर्ट ने पुलिस विभाग में कांस्टेबल से हेड कांस्टेबल…
Share to :