दैनिक खबरनामा 31 मार्च 2026 चंडीगढ़ नगर निगम में बड़े वित्तीय घोटाले का खुलासा हुआ है, जिसमें 116.84 करोड़ रुपये की एफडी (फिक्स्ड डिपॉजिट) का रिकॉर्ड बैंक सिस्टम में नहीं मिला। जांच के दौरान 8.22 करोड़ रुपये से अधिक की तीन संदिग्ध एंट्रियां भी सामने आई हैं, जो निगम के आधिकारिक रिकॉर्ड से मेल नहीं खातीं। पुलिस के अनुसार फर्जी एफडीआर तैयार करने के लिए इस्तेमाल किए गए सिस्टम्स को बरामद करने की कोशिश की जा रही है।इस मामले में नगर निगम के अकाउंटेंट अनुभव मिश्रा की भूमिका संदिग्ध पाई गई है। मामला उजागर होने के बाद से वह फरार है और गिरफ्तारी से बचने के लिए अग्रिम जमानत याचिका दायर कर चुका है। अन्य आरोपियों ने भी फर्जी दस्तावेज तैयार करने में उसका और बैंक कर्मचारी अभय कुमार का नाम लिया है।
पुलिस ने रिभव ऋषि, अभय कुमार और सीमा धीमान को अदालत में पेश किया, जहां चार दिन का रिमांड मंजूर किया गया। पूछताछ में खुलासा हुआ कि ऑडिट मैनेज करने के लिए ऑडिटरों को खुश रखने हेतु उनके घरों पर सोलर पैनल लगवाए गए।जांच में 1 सितंबर 2025 को 4.98 करोड़ रुपये की अवैध पेमेंट का भी खुलासा हुआ, जो नगर निगम के खाते से सनलिव सोलर कंपनी को की गई थी। इस पूरे मामले में पुलिस अब घोटाले के नेटवर्क और अन्य शामिल अधिकारियों की भूमिका की गहन जांच कर रही है।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

मोहाली में वेरका की नई पहल: मोबाइल वैन से मिलेगा सस्ता खुला दूध, प्लास्टिक कचरा घटाने पर जोर

दैनिक खबरनामा। मोहाली, 7 जून 2026: पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने और…
Share to :

बलटाना के वार्ड-4 में सड़क पर बना खतरनाक गड्ढा, स्थानीय निवासियों में चिंता

बरसात से पहले मरम्मत की मांग, पार्षद अल्का सैनी ने अधिकारियों से…
Share to :

विश्व साइकिल दिवस पर एमसीएम की साइकिल रैली, दिया हरित और स्वस्थ भविष्य का संदेश

दैनिक खबरनामा। चंडीगढ़, 3 जून :  चंडीगढ़ के विश्व साइकिल दिवस 2026…
Share to :

एमसीएम ने सत्र 2026–27 के लिए कॉलेज एवं छात्रावास प्रॉस्पेक्टस जारी किए

दैनिक खबरनामा। चंडीगढ़, 4 जून 2026: शैक्षणिक सत्र 2026–27 की प्रवेश प्रक्रिया…
Share to :