दैनिक खबरनामा 1 अप्रैल 2026 चंडीगढ़ के सेक्टर-37 में एक दुकान के अंदर हुई हिंसक झड़प ने शहर को झकझोर कर रख दिया है। दुकान मालिक दिवराज सिंह के अनुसार, कुछ युवक उनकी दुकान में घुसे और गाली-गलौज शुरू कर दी। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और आरोपियों ने मारपीट शुरू कर दी।
स्थिति तब और गंभीर हो गई जब दिवराज के पिता बीच-बचाव के लिए आए। आरोप है कि हमलावरों ने उनके साथ न सिर्फ मारपीट की, बल्कि उनकी पगड़ी उतारकर उन्हें बालों से पकड़कर घसीटा। इस दौरान उनकी माता के साथ भी बदसलूकी की गई।घटना का CCTV फुटेज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें मुख्य आरोपी शेखर काली टी-शर्ट में नजर आ रहा है। फुटेज में उसे रोकने की कोशिश भी दिखाई दे रही है, लेकिन वह बार-बार अंदर घुसकर हमला करता दिखता है।यह घटना 30 मार्च की बताई जा रही है। सूचना मिलने पर सेक्टर-39 थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने CCTV फुटेज अपने कब्जे में लेकर आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के प्रयास तेज कर दिए हैं।घायल बुजुर्ग की हालत गंभीर बताई जा रही है, जबकि पीड़ित परिवार ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

मोहाली में वेरका की नई पहल: मोबाइल वैन से मिलेगा सस्ता खुला दूध, प्लास्टिक कचरा घटाने पर जोर

दैनिक खबरनामा। मोहाली, 7 जून 2026: पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने और…
Share to :

बलटाना के वार्ड-4 में सड़क पर बना खतरनाक गड्ढा, स्थानीय निवासियों में चिंता

बरसात से पहले मरम्मत की मांग, पार्षद अल्का सैनी ने अधिकारियों से…
Share to :

विश्व साइकिल दिवस पर एमसीएम की साइकिल रैली, दिया हरित और स्वस्थ भविष्य का संदेश

दैनिक खबरनामा। चंडीगढ़, 3 जून :  चंडीगढ़ के विश्व साइकिल दिवस 2026…
Share to :

एमसीएम ने सत्र 2026–27 के लिए कॉलेज एवं छात्रावास प्रॉस्पेक्टस जारी किए

दैनिक खबरनामा। चंडीगढ़, 4 जून 2026: शैक्षणिक सत्र 2026–27 की प्रवेश प्रक्रिया…
Share to :